Close

नोकिया ने लॉन्च किया दो स्क्रीन वाला फोन, सिंगल चार्ज में 18 दिनों तक रहेगा ऑन

नोकिया ने अपना फ्लिप फोन लॉन्च किया है जो दो स्क्रीन के साथ आता है। कंपनी ने इसमें दमदार बैटरी दी है जो 18 दिनों के स्टैंटबाय टाइम के साथ आती है। फोन में बाहर और अंदर, दोनों तरफ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 215 प्रोसेसर लगा है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरे फीचर्स।

नोकिया ने अपना नया फ्लिप फोन Nokia 2780 Flip लॉन्च कर दिया है। यह Samsung Galazy Z Flip की तरह नहीं बल्कि पुराने नोकिया फ्लिप के डिजाइन वाला फोन है। कंपनी ने इसे पहले ही ग्लोबल मार्केट में रिलीज किया था। हालांकि, इस फोन को अब अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया गया है।

ये हैंडसेट Nokia 2760 Flip का बेहतर वर्जन है जो कई अपग्रेड्स के साथ आता है। इस फोन में FM Radio और दो नए कलर जोड़े गए हैं। डिवाइस दो स्क्रीन के साथ आता है। इसके नाम से भी आप समझ सकते हैं कि यह फ्लिप होता है। इसमें एक स्क्रीन अंदर और एक बाहर की ओर दी गई है। आइए जानते हैं Nokia 2780 Flip की कीमत और दूसरे फीचर्स।

कितनी है Nokia 2780 Flip की कीमत?

नोकिया का यह हैंडसेट एक कॉन्फिग्रेशन और दो कलर ऑप्शन में आता है। अमेरिकी बाजार में इसकी कीमत 89.99 डॉलर यानी लगभग 7,400 रुपये है। आप इसे रेड और ब्लू, दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। अमेरिका में इसकी सेल 15 नवंबर से शुरू हो रही है।

 

 

 

यह भी पढ़े :-5 दिसंबर को भानुप्रतापपुर सीट के उपचुनाव के लिए मतदान , 8 दिसंबर को परिणाम

scroll to top