Close

जीवन बीमा मार्ग व्यवसायी संघ दीपावली मिलन में सब ने दी शुभकामनाएं

० जीवन बीमा व्यवसायी संघ ने दीपावली मिलन का आयोजन रविवार को अमर मैरिज पैलेस सड्डू में आयोजित किया गया। जिसमें सभी व्यापारियों ने एक दूसरे से गले मिलकर दीप पर्व की शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि अमर परवानी प्रमुख अतिथि के रूप में पार्षद आकाश तिवारी ,प्रमोद साहू एवं बंटी बंटी होरा उपस्थित हुए। अमर परवानी जी का स्वागत अध्यक्ष कमल लहेजा , कार्यकारी अध्यक्ष मनीष मालू ,महासचिव अजीत द्विवेदी एवं नितिन भटनागर जी द्वारा किया गया प्रमुख अतिथि आकाश तिवारी का स्वागत संरक्षक रमेश गांधीजी एवं स्वर्ण सिंह अजमानी, हरीश शोभवानी द्वारा किया गया.
30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भूतपूर्व अध्यक्षों का स्वागत किया गया जिन्होंने तन मन धन लगाकर आज संघ व्यापारिक संगठन को ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया जिसमें कि प्रमुख रूप से पृथ्वी पाल भटनागर ,रमेश गांधी ,स्वर्ण सिंह अजमानी ,महेंद्र महेंद्र सिंह ,राधेश्याम अग्रवाल ,नंदकुमार नागदेव,चिमनलाल अग्रवाल , राम विशाल साहू \,रविंद्र सिंह चावलाका सम्मान अमर परवानी और आकाश तिवारी द्वारा किया गया। राम विशाल साहू का सम्मान रमेश गांधी एवं स्वर्ण सिंह अजमानी एवं पृथ्वीपाल भटनागर जी एवं अजीत द्विवेदी द्वारा किया गया. पार्षद प्रमोद साहू का स्वागत पृथ्वीपाल भटनागर इकबाल सिंह मामला बांद्रा इकबाल सिंह बाबरा सर्वजीत सिंह ने किया। बंटी होरा का स्वागत अजीत द्विवेदी एवं देवदत्त साहू द्वारा किया गया। जीवन बीमा मार्ग के व्यापारियों द्वारा सामाजिक कार्यों हेतु योगदान देने वाले व्यापारियों का भी सम्मान किया गया जिसमें की प्रमुख रूप से दिलीप लाहोटी, इकबाल सिंह बाबरा सर्वजीत सिंह प्रीतम नागबानी, विनय वर्मा, मनीष मालू रविंदर सिंह चावला,अजीत दिवेदी , नितिन भटनागर आदि व्यापारियों को सम्मानित किया गया!
मुख्य अतिथि अमर परवानी जी ने सभी व्यापारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और जीवन बीमा व्यापारी संघ को रायपुर शहर का प्रमुख व्यापारिक संगठन बताते हुए कहा कि उनका भी संबंध जीवन बीमा मार्ग से काफी पुराना रहा है एवं इस संगठन को आगे बढ़ाते हुए और विस्तार किया जाए। आकाश तिवारी, प्रमोद साहू ,बंटी होरा द्वारा भी सभी व्यापारियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने संघ के समस्त सदस्यों को किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा समस्या आने पर पारिवारिक सदस्य मानते हुए पूर्ण रूप से सहयोग देने की बात कही! आभार प्रदर्शन महासचिव अजीत द्विवेदी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम पश्चात समस्त व्यापारियों को स्वरुचि भोज के लिए आमंत्रित किया!कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा,सदस्यो ने भूरि भूरि प्रशंसा की और वर्तमान टीम को इस अच्छे कार्यक्रम की शुभकामनायें एवम बधाईयाँ दी,और कहा कि इतना सुदंर अनुशासित और भव्य आयोजन कई वर्षो उपरांत देखनें को मिला ।

One Comment
scroll to top