Close

संघ के स्वयंसेवको को योग शिक्षक का प्रमाणपत्र

० गणेश मंदिर हाल सियान सदन में हुआ आयोजन

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको को रविवार को ‘योग शिक्षक’ का प्रमाणपत्र सौपा गया। यह आयोजन राजधानी के टाटीबंध कालोनी के गणेश मंदिर हाल सियान सदन में हुआ। आयोजन के मुख्यअतिथि योग गुरु वी सी पाइ विशेष रूप से मौजूद थे।

बताया गया कि संघ के गुरु गोविंद सिंह प्रभात शाखा के स्वयंसेवको ने योग प्रशिक्षण लेकर अपनी भागीदारी निभाई। ऐसे स्वयंसेवको को वेदव्यास योग प्रतिष्ठान मैसूर के माध्यम से प्रमाणपत्र और मैडल दिया गया। यह आयोजन राजधानी में हुआ। जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश तिवारी , गोपाल टावरी, विष्णु अग्रवाल ,विभूति भूषण पांडे, संतोष गुप्ता , संतोष मिश्रा , जितेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा , सुनील शर्मा, संजीव सोनी और आशुतोष दुबे प्रमुख रूप से शामिल हुए।

scroll to top