Close

दीपावली मिलन के साथ छात्रों का सम्मान किया गुजराती ब्रह्म समाज ने

रायपुर। श्री गुजराती ब्रह्म समाज का दीपावली मिलन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम रविवार को दया भवन के नव निर्मित पुरोहित  सभागार में सम्पन्न हुआ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख शिक्षाविद डॉ जवाहर सूरीसेटी तथा विशेष अतिथि प्रमुख समाज सेवी गुरुकुल इंटरनेशनल बेरला के संचालक  नवीन परमार थे।  कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कोरोना के कारण पिछले साल  दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ था।  इस कारण छात्र छात्राओं को  2019-20 एवं 2020-21 दो वर्षों का पुरस्कार प्रदान किया गया। कुल तीन श्रेणी में पुरस्कार दिया गया।  2019-20 के 5वीं  से 8 वीं  वर्ग में  प्रथम पुरस्कार मिहिर शर्मा , द्वितीय पुरस्कार प्राची जोशी , तृतीय पुरस्कार भव्या पंड्या को दिया गया।  इसी तरह 9वीं  से 12 वीं  वाले वर्ग में प्रथम पुरस्कार वंशिका जोशी, द्वितीय ख़ुशी जोशी , तृतीय इशा पंड्या को तथा उच्च शिक्षा वर्ग में प्रथम पुरस्कार कु अनुभूति त्रिवेदी, द्वितीय पुरस्कार हेमल शर्मा एवं तृतीय पुरस्कार नेहा पुरोहित को मिला।

2020-21 के लिये 5वीं  से 8 वीं  वर्ग में  प्रथम मिहिर शर्मा, द्वितीय सिद्धार्थ पंड्या एवं तृतीय वेनिशा जोशी को प्राप्त हुआ।  9वीं  से 12 वीं  के लिये प्रथम पुरस्कार ओम व्यास , द्वितीय पुरस्कार , वंशिका जोशी , तृतीय पुरस्कार हेतल जेठी को दिया गया।   उच्च शिक्षा में प्रथम पुरस्कार इशा पंड्या, द्वितीय पुरस्कार जानवी व्यास तृतीय पुरस्कार भव्या व्यास को मिला।डॉ. जवाहर सूरीसेटी ने अपने उदबोधन  में माता-पिता एवं बच्चों को अपनी ज़िम्मेदारी से अवगत कराया।  उन्होंने कहा कि जीवन में माँ ही सबसे बड़ी स्कूल होती है, इसलिये माता-पिता की हमेशा इज्जत करना चाहिये।

नवीन परमार  ने कहा की समाज बच्चों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है, समय-समय पर बच्चों को छात्रवृति  उपलब्ध कराता है, तो बच्चों को भी अपनी ज़िम्मेदारी समझना चाहिये।  समाज के  अध्यक्ष ने कहा कि सफलता की पहेली सीढ़ी समय का पाबंद होना  है।  श्री व्यास ने कहा की बच्चों को लगातार कोशिश करनी चाहिये की कभी न कभी प्रथम तो आना ही है, हिम्मत नहीं हारनी  चाहिये, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।  समाज के उपाध्यक्ष हितेश व्यास ने सभी का आभार प्रकट किया।

 

 

यह भी पढ़ें- भिलाई स्टील प्लांट में विस्फोट, 6 मजदूर झुलसे

One Comment
scroll to top