Close

बिपाशा बसु ने नन्ही परी को दिया जन्म , 43 साल की उम्र में बनीं मां

मुंबई। बॉलीवुड के पैरेंट क्लब में आज एक और कपल शामिल हो गया है। अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। बसु ने 43 साल की उम्र में बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा और करण के बेबी के जन्म की खबर सामने आते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब कपल की जिंदगी में एक नन्हे मेहमान की एंट्री होने से उनकी दुनिया और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है। फैंस अब कपल के बेबी का दीदार करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

 

scroll to top