#धार्मिक

आज का राशिफल 14 नवंबर : मेष, कर्क और कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभदायक, वसुमान योग से पाएंगे शुभ लाभ

Advertisement Carousel

मेष राशि, संपर्क का विस्तार होगा और लाभ पाएंगे
मेष राशि के जातकों को आज पंचम चंद्रमा के होने से शुभ लाभ मिलेगा। आपको पिता और घर के बड़ों से सहयोग और लाभ मिलेगा। भाई बहनों से आपके संबंध बेहतर होंगे और आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी, जोखिम लेकर भी आप कल लाभ ले पाएंगे। उच्च सम्मानित लोगों से संपर्क बनेंगे। व्यापार और व्यवसाय के विस्तार के लिए किया गया आपका प्रयास सफल होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का समय आप धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। मान सम्मान और यश भी मिलेगा।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। आज किसी जरूरतमंद को चावल का दान कर दें।

वृषभ राशि, प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा
वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके कामकाज में तेजी रहेगी। साझेदारी के काम में भी आपको कल भाग्य लाभ दिलाएगा। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था तो आज उससे राहत मिलेगी। आज आपको अपने पिता की सलाह से फायदा हो सकता है, इनकी बातो पर ध्यान दें। शाम के समय आपको प्रेमी और परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।​
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्री लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि, दिन आज शुभ रहेगा, लाभ पाएंगे
मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन कई मामलों में शुभ रहने वाला है। आप आज धर्म कर्म के काम में रुचि लेगे। आपके मन में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार में लंबे समय से अटकी डील आज फाइनल हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं, ऐसे में आपके बीच प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज संतान को अच्छा काम करते देख मन में प्रसन्नता होगी। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे। आपको ससुराल के संबंधियों से मिलने का भी मौका मिल सकता है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री विष्णु स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि,आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज कमाई के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी चतुराई और सूझबूझ से स्थिति को बेहतर और अनुकूल बनाए रख सकते है। जमा धन में वृद्धि होगी। किसी निवेश योजना में धन लगाकर आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपको प्रेमी से आज उपहार मिल सकता है। प्रेमी के साथ सुखद समय बिताने का भी आपको मौका मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कर्क राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। लेनदेन के मामले में आपको आज सतर्क रहना चाहिए, किसी को दिया गया पैसा फंस सकता है। सेहत के मामले में भी आपको आज ध्यान देने की जरूरत है। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।​
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल देना शुभ रहेगां।

सिंह राशि, रचनात्मक कार्यो में सफलता पाएंगे
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि अगर आप आज कोई नया काम शुरू करेंगे तो इसमें आपको सफलता मिलेगा। आपके मन में एक साथ कई विचार आकर आपको उलझा सकते है, संयम और धैर्य से काम लेना होगा। आज रचनात्मक कार्यों में आपका मन खूब लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मित्रो और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शत्रु आज शांत रहेंगे, आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं जिससे आपकी समस्या का निदान हो सकता है। विवाद योग्य जातकों के लिए आज रिश्तो का अच्छा संयोग बनेगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को दूर्वा और सिंदूर चढ़ाएं।

कन्या राशि, शिक्षा और सेहत के प्रति गंभीर रहें
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज अपना मनोबल ऊंचा रखना चाहिए। आज आपके धन में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार को आपने पैसे दिए हैं तो आपको अपना धन वापस मिल सकता है। छात्रों को आज अपनी शिक्षा के प्रति सजग और गंभीर रहना होगा। भाई बहनों से आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। जीवनाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा, इन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। आपके लिए जरूरी है कि आज किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। किसी करीबी संबंधी की वजह से मूड खराब हो सकता है।
आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि, आर्थिक लाभ का अवसर पाएंगे
तुला राशि के लिए आज चंद्रमा और शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको आज कुछ नए अवसर प्राप्त होगे। अधिकारियों से आपका तालमेल और सामंजस्य भी बना रहेगा। कारोबार में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप वाहन, ज्वेलरी और वस्त्रो के कारोबार में आज विशेष रूप से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। शाम को आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से तुला राशि के जातक प्रसन्न होगे। महिला संबंधियों और सहकर्मियों से आपको विशेष रूप से लाभ और सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कमाई से आपका मन आज आनंदित होगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक राशि, सुख सुविधाओं की चीजों की प्राप्ति होगी
वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज अच्छा रहेगा। नौकरी से जुड़े लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई कानूनी मामला चल रहा था तो वह भी आज आपको सफलता दिला सकता है। पारिवारिक जीवन मे सुख और सहयोग पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान की प्रगति से आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे खुशी का माहौल रहेगा। आज आप अपनी सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आय व्यय में आप संतुलन बनाए रख पाएंगे।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ और चना खिलाएं।

धनु राशि,दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा
धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में आज कोई मांगलिक प्रसंग हो सकता है। आज आप धर्म कर्म के प्रति रुचि लेंगे और और शुभ काम में भाग लेने का भी आपको मौका मिलेगा। दान पुण्य करने के अवसर मिलेंगे, इसका लाभ आपको निकट भविष्य में किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपको आज घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें, भगवान को तुलसी की मंजरी अर्पित करें।

मकर राशि,कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा
मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी। सहकर्मी या कर्मचारी आपकी गलती की फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। अपनी सूझबूझ के बल पर आप चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी पड़ोसी या मित्र की मदद से आपको फायदा हो सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

कुंभ राशि,सरकारी काम में सफलता मिलेगी
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभ और तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको आज सरकारी काम में सफलता मिलेगी। धन लाभ के साथ आय में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। काफी समय से आपका कोई काम रुका हुआ था तो वह भी आज पूरा हो सकता है। घर के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आज आप अपने रुके हुए धन को पाने के लिए प्रयास करेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आप आज अपनी प्रबंधन क्षमता का लाभ ले सकते हैं। राजनीतिक संपर्क का आपको फायदा मिलेगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

मीन राशि,कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। अगर आप घर या दुकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आज परिवार में छोटे बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएगे। आय के साधन भी आज बढ़ेंगे।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।