Close

सीएम भूपेश बघेल गुजरात चुनाव में भी होंगे स्टार प्रचारक

रायपुर। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और फिर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का नाम शामिल है। राजस्थान से सचिन पायलट का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हैं। हालांकि, आनंद शर्मा, शशि थरूर, मनीष तिवारी, रणदीप सुरजेवाला आदि के नाम नहीं हैं।

scroll to top