Close

NEET PG 2022 मॉप-अप राउंड में पंजीयन और पसंद चुनने का आज आखिरी दिन

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर NEET PG 2022 काउंसलिंग मॉप अप राउंड चॉइस फिलिंग आज शाम 5 बजे समाप्त होने वाली है। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने खुद को NEET PG काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकृत कराया था, वे इन चरणों का पालन करके अब अपनी पसंद जमा कर सकते हैं।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट NEET PG 2022 काउंसलिंग मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा को 16-11-2022 तक आगे बढ़ा दिया था। जो आज समाप्त हो रही है। उम्मीदवार शाम बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं।  इससे पहले, नीट पीजी 2022 काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग और च्वॉइस लॉकिंग विंडो 10-11-2022 को बंद होने वाली थी। लेकिन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ ही पंजीकरण शुल्क भुगतान की सुविधा को 13-11-2022 को दोपहर तीन बजे तक बढ़ा दिया गया था, जिसे फिर दोबारा 16-11-2022 तक बढ़ाया गया था।

पंजीकरण और भुगतान की सुविधा को आगे बढ़ाया गया

एमसीसी की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन केस क्रमांक 35224/22 में लंबित निर्णय के मद्देनजर नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण और भुगतान की सुविधा को आगे बढ़ाया गया है। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने खुद को NEET PG काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकृत कराया था, वे अब अपनी पसंद जमा कर सकते हैं।
One Comment
scroll to top