Close

रायपुर से ओडिसा जा रही बस हुई हादसे का शिकार , 5 यात्री हुए घायल

सरायपाली। रायपुर से ओड़िसा जा रही यात्री बस आधी रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग में सरायपाली थाना क्षेत्र के खम्हरपाली डीपा बेरीयर के पास ग्राम भोथलडीह मे डॉलफिन बस हदसे का शिकार हो गई। रायपुर से ओड़िशा जा रही बस में करीब 40 लोग सवार थे। जिनमें से पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक की हालत नाजुक बताई जा रही है सभी घायलों को पास के सरायपाली अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सरायपाली के सिघोंडा पुलिस बचाव घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

scroll to top