Close

सरायपाली जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हटाने कलेक्टर को सौंपा आवेदन

सरायपाली। सरायपाली जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सीयां डगमगाने लगी है दरअसल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर जनपद सदस्यों ने एक राय होकर अविश्वास प्रस्ताव पास कर हटाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। इसमे भाजपा समर्थित जनपद सदस्य भी शामिल हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 15 नवंबर को सरायपाली के 24 जनपद सदस्यों ने जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर एवं उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने कलेक्टर महासमुंद को आवेदन सौंपा है। जनपद अध्यक्ष को हटाने को लेकर कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य की अपेक्षा भाजपा के जनपद सदस्य ज्यादा रुचि ले रहे है। मिली जानकारी के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव का चुनाव 24 नवंबर को होगा।

scroll to top