Close

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई अभिनेत्री रिया सेन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस शामिल हो गई हैं। दरअसल अभिनेत्री रिया सेन आज कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा ज्वाइन की है। इससे पहले पूजा भट्ट भी कांग्रेस की इस यात्रा में जुड़ी थीं।

राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य लोगों ने आज महाराष्ट्र के पातुर से यात्रा को फिर से शुरू किया। इस दौरान उनके साथ रिया सेन भी नजर आई।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को 71 दिन पूरे हो चुके

बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को 71 दिन पूरे हो चुके हैं। जिसमें राहुल गांधी के साथ तमाम लोगों ने 1550 किमी से ज्यादा का सफर तय कर किया है। राहुल गांधी ने ये यात्रा 7-09-2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की थी। जिसमें कांग्रेसियों के हुजूम के साथ-साथ कई नेता और अभिनेता भी शामिल हुए।

फिल्ममेकर पूजा भट्ट भी इस यात्रा का हिस्सा बन चुकी

एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट भी इस यात्रा का हिस्सा बन चुकी हैं। इनके अलावा एक्टर सुशांत सिंह ने भी भारत जोड़ो यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। साउथ एक्ट्रेस पूनम कौर ने भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

 

यह भी पढ़े :-यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स 2023 के लिए 1 फरवरी से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

scroll to top