Close

19 नवंबर की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

नेशनल डेस्क। आज नई दिल्ली में मुख्य श्रमायुक्त श्रम मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के कार्यालय में मुख्य श्रमायुक्त की उपस्थिति में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन के पदाधिकारियों, बैंक प्रबंधन, भारतीय बैंक संघ (IBA) एवं वित्त मंत्रालय (DFS) के अधिकारियों के बीच 19 नवंबर 2022 की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मुद्दों के ऊपर चर्चा हुई। सभी मुद्दों पर सहमति बन जाने के कारण ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन ने 19 नवंबर 2022 की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया है। कल बैंकों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज चालू रहेगा। यह जानकारी ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सी एच वेंकटचलम ने दी है।

scroll to top