Close

एशियाई अमीरों की सूची 2022 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी को इस सूची में 17वां स्थान मिला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी का अक्षता मूर्ति ने यूके की ‘एशियाई अमीरों की सूची 2022’ में अपनी जगह बनाई हैं। इस सूची में शीर्ष स्थान पर हिंदुजा परिवार को रखा गया है।

सुनक और उनकी पत्नी को इस सूची में 17वां स्थान मिला है। अक्षता मूर्ति, भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की बेटी हैं। सूची के मुताबिक, उनकी संपत्ति करीब 79 करोड़ पाउंड हैं। एशियन रिच लिस्ट 2022 में शामिल अमीरों की संपत्ति इस साल 113.2 अरब पाउंड है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 13.5 अरब पाउंड अधिक है।

लगातार 8वीं बार हिंदुजा परिवार शीर्ष पर जगह मिली

यूके की एशियाई अमीरों की सूची में लगातार 8वीं बार हिंदुजा परिवार को शीर्ष पर जगह मिली है। उनकी संपत्ति 30.5 अरब पाउंड है, जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 3 अरब पाउंड अधिक है। हिंदुजा समूह एक बड़ा भारतीय व्यापारिक समूह है, जो कि ग्यारह क्षेत्रों में मौजूद है। लंदन के मेयर सादिक खान ने बुधवार रात वेस्टमिंस्टर पार्क प्लाजा होटल में 24वें वार्षिक एशियन बिजनेस अवार्ड्स में हिंदुजा समूह के सह-अध्यक्ष गोपीचंद हिंदुजा की बेटी रितु छाबड़िया को ‘एशियन रिच लिस्ट 2022’ की एक कॉपी दी।

इस लिस्ट में कुल 16 बिलेनियर शामिल

लक्ष्मी मित्तल और उनके बेटे आदित्य, प्रकाश लोहिया और उनका परिवार और निर्मल सेठिया की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में शामिल है। बता दें, इस लिस्ट में कुल 16 बिलेनियर शामिल हैं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े :-फीफा वर्ल्ड कप : घाना के खिलाफ मैच में विश्व रिकॉर्ड बनाने उतरेंगे रोनाल्डो

One Comment
scroll to top