Close

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे में सीएम भूपेश बघेल ने की मुलाकात , दी विकास कार्यों की जानकारी

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी ट्वीटर पर दी। कहा – आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में चल रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी।

scroll to top