Close

प्रदेश में लगातार गिर रहा पारा , पड़ने लगी कड़ाके की ठण्ड , कवर्धा में 6.6 डिग्री

रायपुर।नवंबर के अंत में प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में लगातार पारा गिर रहा है जिसके चलते कई शहर शीतलहर की चपेट में आ गए है।छत्तीसगढ़ में सबसे ठंडे जिले की बात करे तो कवर्धा में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के साथ शहर के आउटर में कड़ाके की ठण्ड का अहसास होने लगा है। राजधानी में आज सुबह का पारा 10 डिग्री के आसपास रहा। जबकि ग्रामीण इलाकों में पारा 8 डिग्री के करीब दर्ज हुआ है। इधर दुर्ग बिलासपुर में रिकॉर्ड 5 डिग्री तक पारा लुढ़का है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में पारा में और गिरावट होगी।

scroll to top