Close

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा महापुराण

० कृष्णा विहार कॉलोनी में 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगी श्रीमद भागवत महापुराण कथा
जांजगीर चांपा। कृष्णा विहार कॉलोनी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यासपीठ श्री विजयानंद पाठक महाराज बलौदा वालों के द्वारा किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा स्व विजय कुमार शर्राफ व स्व श्रीमती उर्मिला शर्राफ एवं पूर्वजों की स्मृति में चंदेश कुमार सोनी, श्रीमती विभा सोनी के द्वारा 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक कराया जा रहा है। कथा दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक होगी।
प्रथम दिवस कालोनी में कलश यात्रा शुरू की जो घुठिया गांव के तालाब पहुंची वहां से कलश में जल भरकर कालोनी के कम्यूनिटी हाल यात्रा पहुंची। वहा विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ श्रीमद् भागवत कथा पुराण का शुभारंभ किया गया।


प्रथम दिवस व्यास पीठ से बोलते हुए महाराज ने श्रीमद भागवत महापुराण प्रारंभिक अध्याय के बारे में विस्तार से बताया। प्रथम दिवस गौकरण कथा एवं दूसरे दिन परीक्षित जन्म कथा सुनाई गई। सोनी परिवार ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु से कथा सुनने और पुण्य लाभ लेने की अपील की।

scroll to top