Close

आज पेट्रोल-डीजल की कीमत : अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गिरा कच्चे तेल का भाव

पेट्रोल-डीजल

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 1.97 डॉलर या 2.36 प्रतिशत गिरकर 81.53 डॉलर पर और डब्लूटीआई क्रूड का भाव 2.13 डॉलर और 2.79 प्रतिशत गिरकर 74.15 डॉलर पर आ गया है। कच्चे तेल में दबाव चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद मांग कमजोर होने की आशंका की वजह से देखा जा रहा है। हाल के दिनों में कच्चे तेल में उतार- चढ़ाव का भारत में असर देखने को नहीं मिला है और दाम स्थिर बने हुए हैं।

कच्चे तेल कीमतों में लगातार गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में उठा-पटक जारी है। पिछले कुछ वक्त में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। 27-11-2022 को भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। इस दौरान ब्रेंट क्रूड ऑयल के प्राइस में 2 फीसदी की गिरावट के बाद यह 83.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की बात करें तो इसके प्राइस में 2.13 फीसदी की कमी के बाद यह 76.28 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। ओपेक देशों की तरफ से क‍िए न‍िर्णय का असर यह हुआ क‍ि र‍िकॉर्ड लेवल तक ग‍िरने वाला क्रूड बढ़कर एक समय 100 डॉलर के करीब पहुंच गया था। हालांकि घरेलू बाजार में प‍िछले छह महीने से पेट्रोल-डीजल का रेट एक ही स्‍तर पर बना हुआ है। आज यानी रविववार को भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने 27-11-2022 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह लगातार 188वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बड़े महानगरों की बात करें, तो दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल ₹96.72 और डीजल ₹89.62 प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल ₹106.03 प्रति लीटर और एक लीटर डीजल ₹92.76 में मिल रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल ₹106.31और डीजल ₹94.27 प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल ₹102.63  प्रति लीटर और एक लीटर डीजल ₹94.24 में बिक रहा है।

6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की समीक्षा के बाद प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के करों, ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन को शामिल किया जाता है।

यह भी पढ़े :-मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी होंगे गणतंत्र दिवस के मेहमान

scroll to top