Close

राजमौली को ‘आरआरआर’ के लिए न्यूयॉर्क क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड मिला, विदेशों में कायम ‘आरआरआर’ का जलवा

आरआरआर

‘आरआरआर’ के लिए राजमौली को बेस्ट निर्देशक का न्यूयॉर्क क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड दिया गया है। इस खबर ने आरआरआर की पूरी टीम को उत्साहित कर दिया है।’आरआरआर’ रिलीज के वक्त से ही पश्चिम जगत में चर्चा के केंद्र में है। फिल्म को विदेशी दर्शक और जानकारों का सोशल मीडिया में लगातार सपोर्ट मिला है। इसको लेकर ट्वीट किये जा रहे हैं और लगातार बात हो रही है। अब सवाल यह है कि न्यूयॉर्क क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड मिलने को ऑस्कर के नजरिए से अहम क्यों माना जा रहा है? मैट का यह ट्वीट अब वायरल हो रहा है।

ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म के चांसेस बढ़ गये

दरअसल, अमेरिकी वेबसाइट्स के अनुसार, राजामौली को यह अवॉर्ड मिलने से 2023 में होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म के चांसेस बढ़ गये हैं। न्यूयॉर्क क्रिटिक्स सर्किल अवॉर्ड विनर का चुनाव दुनियाभर के टॉप पब्लिकेशंस के 50 जर्नलिस्ट का समूह करता है। राजामौली को बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार मिलने का मतलब है कि ‘आरआरआर’ को जो लोकप्रियता पश्चिम के फिल्मकारों के बीच मिलनी चाहिए थी, वो उसे हासिल हो गयी है, जिससे फिल्म की दावेदारी को बल मिलेगा।

16 बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला

सोशल मीडिया में नेक्स्ट बेस्ट पिक्चर डॉट कॉम के एडिटर मैट नेगलिया ने यहां तक दावा किया है कि न्यूयॉर्क क्रिटिक्स सर्किल अवॉर्ड मिलने के बाद ‘आरआरआर’ का ऑस्कर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन पक्का है। अपने दावे को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने कुछ आंकड़े शेयर किये हैं। मैट ने लिखा कि 2000 के बाद से NYFCC विनर को 22 में से 16 बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला है।

‘आरआरआर’ की दुनियाभर में लोकप्रियता

‘आरआरआर’ की दुनियाभर में लोकप्रियता और सराहना को देखते हुए काफी लोगों को यकीन था कि फिल्म 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बन सकती है, मगर जब छेलो शो चुन ली गयी तो फैंस का दिल टूट गया। इसके बाद फिल्म की टीम ने फैसला किया कि ‘आरआरआर’ सभी श्रेणियों में ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी, यानी ‘आरआरआर’ दुनियाभर की फिल्मों से बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्टर डायरेक्टर समेत सभी प्रमुख कैटेगरीज में मुकालबा करेगी।

25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आरआरआर पीरियड फिल्म है, जिसमें दो स्वतंत्रता सेनानियों की ब्रिटिश हुकूमत से जंग दिखायी गयी है। फिल्म में राम चरन, एनटीआर और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं, जबकि अजय देवगन मेहमान भूमिका में थे। फिल्म राजामौली के पिता और दिग्गज स्क्रीन राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। आरआरआर के हिंदी वर्जन ने ही 270 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन किया था।

स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी पर आधारित है – ‘आरआरआर’

बात करें ‘आरआरआर’ तो यह फिल्म भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी पर आधारित है। फिल्म में जूनियर एनटीआर ने कोमाराम भीम की भूमिका अदा की है, जबकि रामचरण अल्लूरी सीताराम राजू के किरदार में नजर आए है। ‘आरआरआर’ में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का कैमियो किरदार रहा वहीं आलिया ने सीता का रोल प्ले किया है।

 

 

 

यह भी पढ़े:-इंडिया vs बांग्लादेश : शमी को चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए, बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की

scroll to top