Close

BIRTHDAY SPECIAL:87 के हुए बॉलीवुड के वीरू , हवन पूजन कर परिवार के साथ मनाया जन्मदिन

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र आज अपना 87वां जन्मदिन मन रहे हैं। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने अपने जन्मदिन को परिवार, फैंस और खास दोस्तों संग अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं अब धर्मेंद्र के पोते करण देओल और बेटे बॉबी देओल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने धर्मेंद्र की एक बेहद खूबसूरत और प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर फैंस अपना प्यार बरसाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

3 जेनरेशन इन वन फ्रेम
धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनके बड़े पोते करण देओल और बेटे बॉबी देओल ने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र पूजा करते दिख रहे हैं। धर्मेंद्र के गले में फूलों की माला, माथे पर तिलक और उनके सामने हवन जलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं उनके एक तरफ बॉबी और दूसरी तरफ करण बैठे हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में तीनों एक ही फ्रेम में काफी प्यारे लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ बेहद ही स्पेशल कैप्शन लिखा गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हम सौभाग्यशाली हैं कि हम आपके बेटे और पोते हैं। हैप्पी बर्थडे बड़े पापा।’ इसके साथ ही हाथ जोड़ने और दिल वाला इमोजी भी शेयर किया गया है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स लगातार धर्मेंद्र को उनकी लंबी आयु और स्वस्थ रहने की दुआएं कर रहे हैं।

 

scroll to top