Close

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी मारे गए

आतंकी

जम्मू-कश्मीर में शोपियां के मुंज मार्ग इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें लश्कर के तीन आतंकी मारे गए। इनके पास से एक एके 47 राइफल और 2 पिस्तौल बरामद हुईं। इसकी जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर दी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में नाकेबंदी सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले में भारतीय जवानों ने 20-12-2022 को बड़ी कामयाबी हासिल की। शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया। इसमें कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट की हत्या में शामिल आतंकी भी मारा गया है। यह मुठभेड़ शोपियां के मुंझ मार्ग इलाके में 20-12-2022 की सुबह हुई। जहां सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद भारतीय जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें सेना के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। एडीजीपी कश्मीर ने जानकारी दी है कि लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े तीन आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार भी जब्त किया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

दो आतंकियों की पहचान हुई

ADGP कश्मीर ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकी स्थानीय थे। इनमें से दो की पहचान हुई है। आतंकी लतीफ लोन शोपियां का रहने वाला था, जो कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की हत्या में शामिल था और अनंतनाग का उमर नजीर नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था। वहीं, तीसरे आतंकी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

आतंकियों के पास से एक एके 47 राइफल और दो पिस्तौल बरामद

सेना के जवानों ने बताया कि आतंकियों के पास से एक एके 47 राइफल और 2 पिस्तौल बरामद हुई है। बताते चले कि जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में 15-10-2022 को कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की आंतकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूरन भट्ट पर को तब गोली मारी गई थी जब वो सेब के बागान में जा रहे थे।

इलाके में सुरक्षाबलों की टीम मौजूद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंज मार्ग इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभिायन शुरू किया। इसी बीच आतंकियों ने फायरिंग कर शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। फिलहाल, मौके पर सुरक्षाबलों की टीम मौजूद है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

एडीजीपी ने दी मुठभेड़ की जानकारी

शोपियां में आज सुबह हुई मुठभेड़ के बारे में एडीजीपी कश्मीर ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। जिसमें से दो की पहचान हुई है। एक की पहचान कराई जा रही है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इलाके को सील कर दिया गया है।

इस साल अक्टूबर तक मारे गए 176 आतंकी

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को खत्म करने के लिए पुलिस और सेना की तरफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एनकाउंटर में कई आतंकियों को ढेर भी किया गया। इस साल अक्टूबर तक 176 आतंकी मारे गए हैं। इनमें 126 लोकल आतंकी थे। जम्मू और कश्मीर में अभी कुल 134 एक्टिव आतंकी मौजूद हैं। इनमें से 83 विदेशी और 51 लोकल आतंकी हैं।

इस साल अब तक 21 टारगेट किलिंग हो चुकी हैं। इनमें कश्मीरी पंडित, राज्य के बाहर से आए मजदूर और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। इस साल अलग-अलग आतंकी हमलों में 9 हिंदुओं की जान जा चुकी है।

 

यह भी पढ़े:-पीएम मोदी संबोधित करते हुए कहा – ​आज डंके की चोट पर बॉर्डर पर हो रहा है निर्माण

scroll to top