Close

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मुलाकात

दिल्ली। राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सौजन्य भेंट की।राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल अनुसूईया उइके ने प्रदेश की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी.साथ ही 12 जनवरी 2023 को प्रदेश के प्रतिष्ठित शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर के स्थापना के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ‘हीरक जयंती समारोह’, एमिटी विश्वविद्यालय रायपुर के दीक्षांत समारोह और आदिवासी शिव संस्कृति समिति, जिला-नर्मदापुरम द्वारा 12 से 18 फरवरी 2023 को आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया।

राष्ट्रपति ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप यथासंभव आने की बात कही है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति से छत्तीसगढ़ सरकार के लाए गए आदिवासियों के संशोधन विधेयक को लेकर भी जानकारी दी, राष्ट्रपति से राज्यपाल आरक्षण संशोधन विधेयक पर मार्गदर्शन ले सकती हैं।

scroll to top