Close

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने का किया आग्रह

भारत जोड़ो यात्रा

चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर है। इसी बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने चिट्ठी लिखकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने का आग्रह किया है। स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है।

कार्ति चिदंबरम ने भी बीजेपी को घेरा

अधीर रंजन के अलावा कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, ‘आज का कोविड प्रोटोकॉल क्या हैं? ऐसा लगता है कि हमारे पास किसी भी अन्य सार्वजनिक समारोहों में लागू करने योग्य COVID प्रोटोकॉल नहीं हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर अचानक इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है अगर यह भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता तो?’

भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइंस का पालन के लिए की अपील

गौरतलब है कि मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। इस पत्र में भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किए जाने की अपील की गई है। चिट्ठी में लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन हो। यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को मास्क व सेनीटाइजर उपलब्ध कराए जाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी कहा कि सिर्फ टीकाकरण वाले लोग ही इस यात्रा में हिस्सा लें। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि यात्रा में जुड़ने के पूर्व एवं पश्चात लोगों को आइसोलेट किया जाए।

मंडाविया ने राहुल गांधी को दी नसीहत

दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राजस्थान के कुछ सांसदों की शिकायत पर एक्शन लेते हुए राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में मंडाविया ने लिखा, ‘राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।’ मंडाविया ने निम्नलिखित प्रोटोकॉल संभव न होने पर पदयात्रा को स्थगित करने का भी अनुरोध किया है।

कोविड प्रोटोकॉल

पिछले 3 महीने से चल रही है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

उल्लेखनीय है कि पिछले 3 महीने से अधिक समय से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। फिलहाल राहुल गांधी की यह यात्रा राजस्थान से बाहर निकलते हुए हरियाणा के नूंह में प्रवेश कर चुकी है। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की यह यात्रा अब तक 8 राज्यों से गुजर चुकी है। इन राज्यों में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं।

भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने की अपील

इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस से भारत जोड़ा यात्रा स्थगित करने की अपील भी की है। मंडाविया ने अपनी चिट्ठी में कहा कि अगर यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन संभव नहीं हो, तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित कर दें।

यह भी पढ़े:-अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ पोस्टर ने आते ही तहलका मचा दिया

2 Comments
scroll to top