Close

टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा पहले स्थान पर

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा भले ही इन दिनों फॉर्म से बाहर हो लेकिन कोई इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि सीमित ओवर क्रिकेट में वह दुनिया के महान बल्लेबाज हैं। उनके बल्ले से निकली कई पारियां इसका सबूत हैं। ऐसी ही एक पारी उनके बल्ले से साल 2017 में निकली जब उन्होंने टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक जमाया। 22-12-2022 का दिन रोहित के करियर का सबसे खास दिन है। इसी दिन 2017 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 मुकाबले में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ महज 35 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया था। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले इस मैच में रोहित ने 43 गेंदों में 118 रनों की तूफानी पारी खेली थी। यह रोहित के करियर का दूसरा टी20 शतक था।

रोहित टी20 क्रिकेट इतिहास के संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज

रोहित सबसे तेज शतक जड़ने वाले टी20 क्रिकेट इतिहास के संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज हैं। अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने भी उसी साल बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था। उन्होंने यह कारनामा रोहित से पहले किया था। वहीं चेक रिपब्लिक के बल्लेबाज सुदेश विक्रमशेकरा ने साल 2019 में रोहित और मिलर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

भारत ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 260 रन बनाए थे

इस मैच में, भारत ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 260 रन बनाए थे। रोहित का केएल राहुल ने भी अच्छा साथ दिया. दोनों के बीच 165 रनों की साझेदारी हुई थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पारी 172 रनों पर समाप्त हो गई।

 

 

यह भी पढ़े:-सीआईएसएफ में कॉन्स्टेबल के 787 पदों पर भर्ती के आवेदन की आज आखिरी दिन

scroll to top