Close

राहुल गांधी से भूपेश ने सरकार और राजनीति पर की चर्चा

bhupesh baghel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में सरकार, संगठन और प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की। राहुल गांधी ने इस दौरान उत्तर प्रदेश चुनाव के रणनीतिक मुद्दों पर भी बात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर भी हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार को वे राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच वहीं मुलाकात हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में सरकार के तीन साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को सरकार के कामकाज की जानकारी दी। नगरीय निकाय चुनाव की बात बताई। प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात की भी जानकारी दी।

बताया जा रहा है, चर्चा का बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश चुनाव की रणनीतिक तैयारियों की चर्चा में बीता। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल हैं। उन्होंने राहुल गांधी को चुनाव अभियान और संगठन की रणनीतिक ताकत और कमजोरी के बारे में ब्रीफ किया है।

मंत्रिमंडल में बदलाव की भी चर्चा संभव

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राहुल गांधी से मुलाकात का विस्तृत ब्यौरा सामने नहीं आया है। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान मंत्रिमंडल में बदलाव की भी चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कहा था, यदि हाईकमान चाहेगा तो मंत्रिमंडल में बदलाव होगा। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि अपॉइंटमेंट मिला तो इस पर बात होगी।

लखनऊ रवाना हुये मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से लखनऊ गए । वहां वे यूपी कांग्रेस के चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होने गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। चुनाव अभियान में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

One Comment
scroll to top