Close

रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ का नहीं दिखा जलवा

फिल्म 'सर्कस'

रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ को इस साल की आखिरी बड़ी फिल्म के रूप में देखा जा रहा था,जो बॉलीवुड के लिए अच्छी साबित नहीं हुई। ट्रेड एक्सपर्ट का मानना था कि भले ही ये साल बॉलीवुड के लिए खराब रहा हो, लेकिन ये फिल्म साल के अंत में अच्छा कर जाएगी। मगर रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर सिंह का जादू फैंस पर नहीं चल पाया और फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन निराशाजनक रहा।

शुक्रवार को सुबह से लेकर दोपहर तक सिनेमाघरों में ‘सर्कस’ देखने के लिए भारी मात्रा में दर्शक नहीं पहुंचे। शाम होते तक दर्शकों की संख्या और भी क होती गई। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने ₹6.35 से 7.35 करोड़ तक का कलेक्शन किया। जो उम्मीद का आधा भी नहीं है।

बॉलीवुड को उम्‍मीद थी कि क्रिसमस और न्‍यू ईयर के मौके पर 2022 का अंत ‘सर्कस’ से सुहाना होगा। लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। जिस तरह से शुक्रवार को मॉर्निंग शोज की रिपोर्ट बहुत अच्‍छी नहीं आई थी, ऐसा लगा था कि शाम तक स‍िनेमाघरों में दर्शकों की संख्‍या बढ़ेगी और यह फिल्‍म ₹8-10 करोड़ का कलेक्‍शन तो कर लेगी। लेकिन अफसोस कि मॉर्निंग शोज के साथ ही शाम के शोज भी खाली गए। लिहाजा, पहले दिन ‘सर्कस’ महज ₹7 करोड़ का ही कलेक्‍शन कर पाई है।

ओपनिंग डे पर ₹26.29 करोड़ की कमाई की

10 सालों में फिल्म ‘सर्कस’ रोहित शेट्टी की पहली फिल्म है, जिसकी ओपनिंग इतनी खराब रही है। उनकी पिछली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने महामारी के दौरान भी थिएटर में अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ₹26.29 करोड़ की कमाई की थी। साल 2018 में आई उनकी फिल्म ‘सिंबा’ ने भी पहले दिन ₹20.72 करोड़ का बिजनेस किया था।

रोहित शेट्टी देश के सबसे सुपरहिट डायरेक्‍टर्स में से हैं

रोहित शेट्टी देश के सबसे सुपरहिट डायरेक्‍टर्स में से हैं। ‘सर्कस’ को उन्‍होंने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ के तहत रिलीज किया। लेकिन फिल्‍म के ट्रेलर से लेकर गानों में भी दर्शकों को वह मजा नहीं आया कि टिकट ख‍िड़की पर भीड़ बढ़े। रोहित शेट्टी की फिल्मों को महाराष्ट्र और गुजरात में खूब देखा जाता हौ। लेकिन इस बार वहां भी मामला ढीला है। कोरोना महामारी के बाद जब सिनेमाघर खुले थे तो रोहित शेट्टी ही वह डायरेक्‍टर थे, जिन्‍होंने ‘सूर्यवंशी’ से कम कमाई के भ्रम को तोड़ा था। लेकिन ‘सर्कस’ का हश्र देखकर यही लग रहा है कि इस बार उनका जादू नहीं चला।

‘अवतार2′ फिल्म ने ‘सर्कस’ को पछाड़ा

बता दें कि फिल्म ‘सर्कस’ के आगे जेम्स कैमरन की ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अपने दूसरे सप्ताह में भी सर्कस की तुलना में बेहतर कारोबार किया। ‘अवतार’ ने शुक्रवार को ₹11.50-13.50 करोड़ की कमाई की। अब उम्मीद जताई जा रही है कि क्रिस्मस और नए शाल पर सर्कस देखने के लिए लोगों की भीड़ थिएटर का रुख कर सकती है।

क्रिसमस की छुट्टी के कारण बढ़ सकती है ‘सर्कस’ की कमाई

हालांकि, एक उम्‍मीद यह जरूर बंधी हुई है कि वीकेंड पर क्रिसमस की छुट्टी के कारण ‘सर्कस’ की कमाई बढ़ सकती है। लेकिन अगर शनिवार और रविवार को भी यह फिल्‍म कुछ कमाल नहीं दिखा पाती है तो इसका भविष्‍य अधर में है, यह तय है। फिल्‍म का बजट ₹150 करोड़ बताया जा रहा है। यानी हिट होने के लिए इस फिल्‍म को कम से कम लाइफटाइम ₹160 करोड़ की कमाई करनी पड़ेगी। रणवीर सिंह के लिए भी यह बड़ा झटका है। इस साल उनकी एक और कॉमेडी-ड्रामा ‘जयेशभाई जोरदार’ रिलीज हुई थी। लेकिन वह फिल्‍म भी बॉक्‍स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

 

यह भी पढ़े:-भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी, बांग्लादेश की टीम 227 रन बनाकर आउट हो गई

scroll to top