Close

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश में प्यार का संदेश फैला रहे – मोहन मरकाम

० भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का द्योतक जनता कांग्रेस के मुद्दो के साथ

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के 108वें दिन देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने पर उमड़े ऐतिहासिक जन सैलाब ने यह बता दिया राहुल गांधी जिन मुद्दो को लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा में निकले है उन मुद्दे के साथ देश का एक-एक नागरिक जुड़ा हुआ है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के जिन 9 राज्यों से गुजरी वहां के नागरिकों ने महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों की बदहाली जैसे मुद्दो पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा चलाई जा रही मुहिम को पूरा समर्थन दिया। लोग राहुल गांधी से मिलने के लिये उतावले रहते थे। हजारो लोग पैदल चलते तथा रास्ते में, घरों की छत पर खड़े होकर स्वागत करने को तत्पर रहते है। भारत जोड़ो यात्रा से घबराई भाजपा ने कोविड के नाम पर यात्रा को रोकने का षडयंत्र कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्र धर्म सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे है वैसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है। जब देश चलाने वाली दल सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, रोजगार को परिदृश्य पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर धु्रवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हो तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाये भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर राजस्थान तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही। राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है। यह राहुल गांधी की यात्रा की बड़ी सफलता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। पूरा देश स्वीकार कर चुका है कि आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो पदयात्रा की जरूरत है। मोदी सरकार ने देश के 23 करोड़ लोगों को गरीबी के अंधेरे में धकेल दिया है। पूंजी पतियों की उंगलियों पर नाचने वाली मोदी सरकार के राज में देश का 77 प्रतिशत धन, सिर्फ एक फीसदी लोगों के पास है। भारतीय रुपए का सम्मान दिन-ब-दिन कम होते जा रहा है। आज मोदी सरकार के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा भी खतरे में है।अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की रिपोर्ट में दावा किया गया है की चीन ने देश के भीतर अरुणाचल प्रदेश में पूरा एक गांव बसा दिया है साथ ही एक सैन्य चौकी भी स्थापित कर ली है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लोग इन्हीं मुद्दो पर समर्थन में आ रहे है।

scroll to top