Close

कांकेर :CAF जवान ने प्रधान आरक्षक को गोली मारी ,मौके पर हुई मौत

कांकेर। यहां एक CAF जवान ने प्रधान आरक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी जवान ने एक और आरक्षक पर भी गोली चलाई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कांकेर PG कॉलेज की है। यहां एक CAF जवान ने प्रधान आरक्षक सुरेंद्र भगत को गोली मार दी।

इस दौरान सुरेंद्र भगत की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी जवान ने एक और आरक्षक बृजेश भरद्वाज पर भी गोली चलाई, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी और वो बच गया। आरोपी जवान हथियार लेकर PG कॉलेज के अंदर घूम रहा है।

scroll to top