Close

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CTET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

CTET

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। CTET परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। CTET द्वारा जारी किए गए ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 28-12-2022 से शुरू होने जा रहा है। गौरतलब है कि CTET परीक्षा के लिए CBSE ने 31-10 से 24-11-2022 के बीच अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। CTET परीक्षा दरअसल केंद्रीय स्कूल, सरकारी स्कूल, सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय व राज्य सरकारों की शिक्षक भर्ती के लिए एक पात्रता परीक्षा है। वैसे तो इस परीक्षा को सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा का तमगा हासिल है। लेकिन इस वर्ष आये आवेदनों ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इस वर्ष 32.45 लाख अभ्यर्थियों ने CTET परीक्षा के लिए आवेदन किया है। यह संख्या पिछले वर्ष की 23 लाख अभ्यर्थियों से तकरीबन 10 लाख ज्यादा है।

दो शिफ्ट में परीक्षा होगी आयोजित

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख प्रवेश-पत्र मिल जाएगी। CTET 2022 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होने जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

CTET 2022 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर CTET 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन संख्या और जन्म तिथि से लॉग इन करना होगा।
  • अब आपके सामने एडमिट कार्ड नजर आएगा।
  • हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड पर नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख, समय को चेक कर ले।
  • इसके बाद अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

यह भी पढ़े:-खेल में देश की बेटियों का अच्छा प्रदर्शन, सभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत :राज्यपाल सुश्री उइके

scroll to top