Close

फैंस के फेवरेट सलमान खान आज कर रहे अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट

सलमान खान
सलमान खान बी टाउन के एक ऐसे सितारे हैं, जिनके बच्चे-बूढ़े और जवान सभी दीवाने हैं। न सिर्फ भारत में बल्कि उनके चाहने वाले समुंदर पाए जाते हैं। फैंस के फेवरेट सलमान खान आज अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर आधी रात को जश्न मनाया गया।
अपने 57वें जन्मदिन के मौके पर सलमान खान ने पार्टी रखी। देर रात पार्टी में इंडस्ट्री से कई सारे सितारे शामिल हुए। शाहरुख को देखकर सलमान की खुशी का ठिकाना नहीं था फोटो में गौर करने वाली बात ये है कि दोनों का आउटफिट भी लगभग सेम नजर आ रहा है। दोनों ब्लैक शर्ट और डार्क कलर की जींस में नजर आ रहे हैं। सलमान और शाहरुख की दोस्ती पहले दो दुश्मनी में बदली फिर धीरे-धीरे दोनों फिर से अच्छे दोस्त बन गए हैं। आर्यन खान केस के दौरान सलमान, शाहरुख के साथ नजर आए। दोनों एक-दूसरे की फिल्मों को भी सपोर्ट करते रहते हैं।

पार्टी में कई बड़े कलाकारों ने शिरकत की

इस खास मौके पर सलमान की बहन और बहनोई अर्पिता और आयुष शर्मा ने अपने घर में एक पार्टी होस्ट की, जहां कई सेलेब्स का जमावड़ा लगा दिखा। वैसे तो पार्टी में कई बड़े कलाकारों ने शिरकत की, लेकिन जिनपर सभी की निगाहें टिक गई वो थे शाहरुख खान। जी हां इस पार्टी में किंग खान ने सबी का ध्यान खींचा। किंग खान यानी शाहरुख खान भी सलमान खान को विश करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों खान एक दूसरे को गले लगाते भी नजर आए। भाईजान की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान ने भी पहुंचकर चार -चांद लगा दिए।

सलमान खान ने अपनी बर्थडे पार्टी में हाई सिक्योरिटी के साथ ग्रैंड एंट्री ली

सलमान खान ने अपनी बर्थडे पार्टी में हाई सिक्योरिटी के साथ ग्रैंड एंट्री ली। सलमान मीडिया के सामने पोज देते भी दिखे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सलमान हर साल अपने जन्मदिन को पनवेल फार्म हाउस पर मनाते आ रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी का आयोजन बहन अर्पिता खान के घर के हुआ। भाईजान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुनील शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, यूलिया वंतूर, अरबाज खान, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन, जेनेलिया डिसूजा, तब्बू, पूजा हेगड़े, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई सितारों ने पार्टी में शिरकत की।

शाहरुख खान की एंट्री एकदम ग्रैंड रही

पार्टी में शाहरुख खान लेट से पहुंचे लेकिन उनकी एंट्री एकदम ग्रैंड रही, जिसका वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख खान कार से उतरते नजर आ रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान ने गले लगाकर दबंग खान को जन्मदिन की बधाई दी। दोनों की साथ में तस्वीरें भी सामने आई हैं। शाहरुख और सलमान ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।
One Comment
scroll to top