Close

SBI : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली है बंपर वैकेंसी

SBI

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बंपर वैकेंसी निकली हैं। जिसके लिए sbi.co.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 1438 पदों पर SBI में अनुबंध के आधार पर एसबीआई और E-AB के सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी है। इन पदों पर आवेदन की करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023 रखी गई है। इच्छुक उम्मीवार SBI कि लिंक sbi.co.in पर जाकर नोटिफिकेशन के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। वहीं इस लिंक से ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं।

भारत के सबसे बड़े बैंक SBI में अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए बैंक जल्दी ही अनुबंध के आधार पर कलेक्शन फैसिलिटेटर्स पोस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करेगा। ऑनलाइन आवेदन SBI के सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों और SBI के पूर्ववर्ती सहयोगी बैंकों (E-AB) के अनुबंध के आधार पर संग्रह सुविधा के पद के लिए हैं। ऑनलाइन माध्यम से बैंक में सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को CPC/क्षेत्रीय कार्यालय/AO (प्रशासनिक कार्यालय)/ATC (संपत्ति ट्रैकिंग केंद्र) या संबंधित LHO द्वारा तय किए गए किसी अन्य कार्यालय स्थान/प्रतिष्ठानों पर तैनात किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 10-1-2023 तक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार 10 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं

ऐसे में SBI द्वारा विज्ञापित पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22-12-2022 से ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 10-1- 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क SBI द्वारा नहीं लिया जाएगा।

योग्यता मानदंड

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को SBI या पूर्व-सहयोगी बैंकों से 60 वर्ष की आयु पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त कर्मी ही आवेदन कर सकते हैं। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले या त्यागपत्र देने वाले या निलंबित कर्मी इस भर्ती के लिए आवेदन के पात्र नहीं हैं। उम्मीदवारों की आयु 22-12-2022 को 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

 

यह भी पढ़े:-जनवरी में श्रीलंका और भारत के बीच तीन T20 और तीन वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

One Comment
scroll to top