Close

आलिया भट्ट ने शेयर की 2022 की अनसीन फोटो

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए साल 2022 किसी जादुई साल से कम नहीं है। रणबीर कपूर से शादी हो या बेटी राहा का जन्म उनका हर पल खुशियों से भरा हुआ रहा है। वहीं इन खास पलों को आलिया ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है। लेकिन अब उन्होंने अपने साल 2022 की कुछ ऐसी फोटो को फैंस के साथ शेयर किया, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर कभी शेयर नहीं की हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज में उनकी हल्दी से लेकर प्रेग्नेंसी में उन्होंने क्या खाया। इन सभी की जानकारी फैंस को मिल रही है।

कुछ देर पहले आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, फोटो जो कभी इंस्टाग्राम पर नहीं शेयर हुईं। एक्ट्रेस के इस खूबसूरत वीडियो में उनकी शादी की ड्रेस की फिटिंग से लेकर उनके हल्दी हेयरडू तक की कुछ अनदेखी फोटो फैंस को देखने को मिल रही हैं। इतना ही नहीं इनमें उनकी फैमिली के साथ छुट्टियां हो या शूटिंग के बीच मस्ती की फोटो और एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में क्या खाया उसकी फोटो भी डाली गई हैं।

वीडियो में आलिया की कई सारी यादें दिखाई दे रही

वीडियो में आलिया की कई सारी यादें दिखाई दे रही हैं। इनमें एक तस्वीर में उनका हॉट आफ स्टोन के लिए हॉलीवुड डेब्यू भी दिख रहा है। वहीं एक तस्वीर में एक्ट्रेस रणबीर से शादी से पहले अपना आउटफिट ट्राई करती दिख रही हैं। जबकि कुछ तस्वीरें आलिया की प्रेग्नेंसी पीरियड की भी हैं। एक तस्वीर में वह अपनी मां सोनी राजदान के साथ दिख रही हैं। अपनी इन यादों की वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन दिया, ‘तस्वीरें जो कभी इंस्टाग्राम तक नहीं पहुंची’। आलिया के इस वीडियो पर फैंस भी जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

फैंस ने भी किया अपना रिएक्शन शेयर

आलिया भट्ट के फोटोज शेयर करते ही फैंस ने भी अपना रिएक्शन शेयर कर दिया है। एक फैन ने लिखा, क्यूटनेस की दुकान। तो दूसरे ने लिखा, यह बहुत सुंदर है आलू इसके अलावा तीसरे फैन ने लिखा, इन फोटो को शेयर करने के लिए आलिया का शुक्रिया। आपने कितनी खूबसूरत यादें शेयर की हैं। सभी फ्रेम में रणबीर को ढूंढ रहे थे। लेकिन केवल उनके हाथ और शर्ट ही नजर आ रहे हैं।

आलिया भट्ट

गौरतलब है कि जब से आलिया भट्ट मां बनी

गौरतलब है कि जब से आलिया भट्ट मां बनी हैं, वह सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहती हैं। इन दिनों उनका पूरा ध्यान अपनी लाडली राहा कपूर पर है। वहीं बात करें रणबीर कपूर की तो वह जल्द ही डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देगी। दोनों की यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अगले साल 8-3-2023 में रिलीज होगी।
One Comment
scroll to top