Close

चंडीगढ़ नगर निगम में आप का दबदबा, 14 सीटें मिलीं BJP 11, कांग्रेस 8 पर जीती

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। अभी तक हुई काउंटिंग के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने 14, भाजपा ने 11 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। अब सिर्फ वार्ड 12 का रिजल्ट आना बाकी है। इसके बाद स्पष्ट हो गया है कि 35 वार्ड वाले नगर निगम में किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। बहुमत के लिए 19 सीटों की जरूरत थी।

शिरोमणि अकाली दल ने भी खाता खोलते हुए एक सीट जीती है। चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला चल रहा है। वहीं, भाजपा को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। वार्ड 17 से भाजपा के मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए हैं। हालांकि सीनियर डिप्टी मेयर महेशइंदर सिद्धू छोटे अंतर से जीतने में कामयाब रहे।

आप और भाजपा की बढ़त बरकरार

नतीजों के अलावा 3 सीटों पर आप, एक पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस आगे चल रही है। मतगणना केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात हैं और केवल उम्मीदवार और पोलिंग एजेंट को ही अंदर जाने की अनुमति है। मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए पेरामिलिट्री फोर्स और चंडीगढ़ पुलिस तैनात है।

इन सेंटर्स पर हो रही मतगणना

वार्ड एक, दो, तीन और चार की मतगणना सेक्टर दस के होम साइंस कॉलेज में हो रही है। वार्ड 5,6,7,8 की मतगणना सेक्टर 26 के चंडीगढ़ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होगी। वार्ड 9,10,11,12 की मतगणना सेक्टर 18 के सरकारी स्कूल में हो रही है। वार्ड 13,14,15,16 की मतगणना पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर 11 में, वार्ड 17,18,19,20 की मतगणना गर्वमेंट कॉलेज फार एजुकेशन सेक्टर 20 में हाे रही है।

वार्ड 21,22,23,24 की मतगणना चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट सेक्टर 42 में हो रही है। वार्ड 25,26,27,28 की मतगणना पोस्ट ग्रेजुएट गर्वनमेंट फार गर्ल्स सेक्टर 42 चंडीगढ़ में हो रही है। वार्ड 29,30,31,32 की मतगणना गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन सेक्टर 50 चंडीगढ़ और वार्ड 33,34,35 की मतगणना पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर 46 में हो रही है।

अब तक की रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी

नगर निगम चंडीगढ़ के चुनावों में अबकी बार 60.45 प्रतिशत वोट पोल हुए। यह अब तक के नगर निगम चुनावों में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत है। अबकी बार सबसे ज्यादा पोलिंग 72.81 प्रतिशत वार्ड नंबर 16 में हुई। इसमें सेक्टर 25 का एरिया आता है। जबकि सबसे कम वार्ड 23 में 42.66 प्रतिशत हुई।

पिछली बार हुई थी 59.03% वोटिंग

नगर निगम चंडीगढ़ के चुनावों में वर्ष 2016 में 59.54 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जबकि नगर निगम चंडीगढ़ का पहना चुनाव 1996 में हुआ था। तब 45.77 प्रतिशत वोटिंग हुई।2001 में 31.80 प्रतिशत, 2006 में 45.12, 2011 में 59.03 प्रतिशत वोटिंग हुई।

चुनाव में कुल 203 उम्मीदवार हैं

चुनाव में 203 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जिसमें कांग्रेस के 35, बीजेपी के 35, आप के 35, अकाली दल- बसपा गठबंधन के 32 और अन्य 66 उम्मीदवार चुनाव में खड़े हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार की तेजी पर शुरुआत, निफ्टी 17200 के करीब, सेंसेक्स 320 पॉइंट उछला

One Comment
scroll to top