Close

बिहार पुलिस ने दलाई लामा की जासूसी करने वाली चीनी महिलाओं का स्केच जारी किया

दलाई लामा

ज्ञान की भूमि बोधगया में इन दिनों दुनियाभर से बौद्ध धर्म के अनुयायी आए हुए हैं। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा भी काल चक्र पूजा को लेकर एक महीने के प्रवास पर हैं।इसी दौरान गया में एक चीनी महिला के गायब होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस को शक है कि चीनी महिला बिहार में दलाई लामा की जासूसी के मकसद से भेजी गई है। पुलिस ने गायब चीनी महिला का स्केच जारी किया है। तस्वीर जारी करते हुए पुलिस ने लोगों से उस महिला की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी को देने का आग्रह किया है।

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की जान को खतरा है। चीन की एक महिला उनकी जासूसी कर रही है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद बिहार पुलिस ने चीनी महिला की स्कैच जारी किया है। उक्त चीनी महिला की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि दलाई लामा इस समय बिहार प्रवास पर है। उनकी जासूसी की जानकारी सामने आने के बाद दलाई लामा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि दलाई लामा का दौरा यहां चल रहा है। महाबोधि मंदिर की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता रहती है। चीन की एक संदिग्ध महिला के बारे में जानकारी मिली है। स्कैच बनवाकर मामले में जांच की जा रही है। महिला पर दलाई लामा की जासूसी का शक है। ऐसे में उसकी स्कैच बनवा कर तलाश की जा रही है।

जासूसी करने वाली चीनी महिला का नाम सोंग सिआयोलान है

बिहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दलाई लामा की जासूसी करने वाली चीनी महिला का नाम सोंग सिआयोलान है। उसका वीजा नंबर- 901BAAB2J और PP No EH2722976 बताया गया है। बताया जा रहा है कि चीनी महिला सोंग सिआयोलान पिछले 2 साल से देश के अलग-अलग हिस्सों में रही है। हालांकि फॉरेन सेक्टर में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस महिला की तलाश इसीलिए की जा रही है क्योंकि इस पर जासूस होने का शक है।

चीनी महिला सॉन्ग सियाओलॉन के बारे में कुछ पता नहीं चला

दलाई लामा की जान की खतरा की बात सामने आते ही उनकी सुरक्षा और बढ़ाते हुए चार स्तर की कर दी गई है। गया पुलिस इस चीनी महिला को तलाशने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियां का रडार भी इस चीनी महिला को ट्रैक करने में लगा है। लेकिन अभी तक संदिग्ध चीनी महिला सॉन्ग सियाओलॉन के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है।

महायानी लामाओं ने सुत्तपाठ किया

गुरुवार को दलाईलामा ने बोधगया के कालचक्र मैदान पर तीन दिवसीय उपदेश कार्यक्रम के पहले दिन बौद्ध लामाओं व अनुयायियों को कहा। निर्धारित समय के अनुसार दलाईलामा कालचक्र मैदान पहुंचे और सभी का अभिवादन हाथ उठाकर किया। लामाओं के मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने आसन ग्रहण किया। पहले थेरवादी बौद्ध भिक्षुओं ने सुत्तपाठ किया। उसके बाद महायानी लामाओं ने सुत्तपाठ किया। उन्होंने अपने उपदेश को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमेशा दूसरों के कल्याण की सोचे, तभी बुद्धत्व लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मैं बोधिचित्त के साक्षात स्वरूप को नमस्कार करके भवनाशक बोधिसत्व की भावना को आपसे कहूंगा।

देश-विदेश से बौद्ध श्रद्धालु पहुंचते

बिहार में बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए बोधगया पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां स्थित महाबोधि मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से बौद्ध श्रद्धालु पहुंचते हैं। बौद्ध धर्म के शीर्ष गुरु दलाई लामा 22 दिसंबर से बोधगया में ही हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनका बोधगाया में करीब एक महीने प्रवास का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़े:-SBI : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली है बंपर वैकेंसी

One Comment
scroll to top