Close

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर ऋषभ पंत सड़क हादसे में चोटिल हो गए

ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेट कीपर बैटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस दुर्घटना में पंत घायल हो गए हैं। उनका देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंत कार में अकेले थे। बताया जा रहा है कि नींद में झपकी आने की वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। एक्सीडेंट के बाद उनकी कार पूरी तरह से जल गई। जान बचाने के लिए पंत खिड़की का सीसा ताेड़कर खुद बाहर निकले। वह दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऋषभ पंत को देहरादून मैक्स अस्पताल में रेफर किया गया

रूड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के नजदीक मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई और कार पलट गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। पंत को इलाज के लिए देहरादून मैक्स अस्पताल में रेफर किया गया है।

ऋषभ पंत के सिर और पैर में चोटें आई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंत के सिर और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है। उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग पर बहुत ही मुश्किल से काबू पाया गया। इसके बाद पंत को हॉस्पिटल ले जाया गया।

ऋषभ पंत खतरे से बाहर

विकेटकीपर ऋषभ पंत शुक्रवार तड़के सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनका देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंत की कार दिल्ली-देहरादून हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई। एक्सीडेंट के समय पंत कार में अकेले थे। पंत तब दिल्ली से अपने घर रुड़की लौट रहे थे। गनीमत यह है कि उनकी जान को खतरा नहीं है। वह बातचीत कर रहे हैं।

दुर्घटना की वजह नींद में झपकी आना बताया जा रहा है

दुर्घटना की वजह नींद में झपकी आना बताया जा रहा है। कार चला रहे पंत को नींद में झपकी आ गई जिसके बाद कार से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। पंत ने खुद बताया कि समय रहते उन्होंने विंड स्क्रीन तोड़कर अपनी जान बचाई।

 

 

यह भी पढ़े:-Breaking News: CBSE बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की आ गई डेटशीट, 15 फरवरी से पेपर शुरू

One Comment
scroll to top