Close

पूर्व पोप बेनेडिक्ट का निधन : पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली

पूर्व पोप

पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट 16वें का शनिवार को वेटिकन सिटी में निधन हो गया। उन्होंने 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वेटिकन चर्च के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का आज सुबह 9:34 बजे वेटिकन के मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया।

बेनेडिक्ट 16वें के निधन पर वेटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस ने कहा कि वह अक्सर उनसे मिलने जाया करते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेनेडिक्ट 16वें कुछ समय से बीमार थे। उम्र बढ़ने के कारण उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई थी। पोप फ्रांसिस ने बुधवार को वेटिकन में आम दर्शकों से बेनेडिक्ट 16वें के लिए विशेष प्रार्थना करने की अपील की थी। पोप फ्रांसिस ने कहा था कि हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि वो अंत तक चर्च पर अपनी कृपा बनाए रखें।

पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट वेटिकन में 16वें पोप रहे

पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट वेटिकन में 16वें पोप रहे हैं और जर्मन धर्मशास्त्री भी रहे हैं। पोप बेनेडिक्ट 600 वर्षों में पहले ऐसे पोप हैं जिन्होंने इस्तीफा दे दिया था। बेनेडिक्ट 16वें का जन्म जर्मनी में हुआ था और उनका बचपन का नाम जोसेफ रैत्जिंगर थी। बेनेडिक्ट को 2005 में वेटिकन सिटी का पोप चुना गया था। उस समय उनकी उम्र 78 वर्ष की थी और वह सबसे उम्रदराज पोप में से एक थे। वह करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च के पोप थे। उन्होंने 2013 में पद छोड़ दिया था और सन 1415 में ग्रेगरी XII के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप बने थे।

करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च के पोप थे

वह करीब आठ साल तक रोमन कैथोलिक चर्च के पोप थे। उन्होंने 2013 में पद छोड़ दिया था और सन 1415 में ग्रेगरी XII के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप बने थे।कैथोलिक पादरियों की कमी को दूर करने के लिए पोप फ्रांसिस के विवाहित पुरुषों को पादरी बनाये जाने पर विचार किये जाने के बीच पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें ने अविवाहितों को ही पादरी बनाने की परंपरा का समर्थन कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पूर्व पोप बेनेडिक्ट ने कार्डिनल रॉबर्ट सारा के साथ मिलकर ‘फ्रॉम द डेप्थ ऑफ अवर हा‌र्ट्स: प्रीस्ट्हुड, सेलीबेसी एंड क्राइसिस ऑफ द कैथोलिक चर्च’’ शीर्षक से किताब लिखी ।

पूर्व पोप बेनेडिक्ट ने विवाहित पुरुषों को पादरी नहीं बनाने का अपील की

अविवाहितों को ही पादरी बनाये जाने के समर्थन को इस दिशा में उनका सार्वजनिक प्रयास माना गया हालांकि पोप फ्रांसिस आने वाले सप्ताहों में इस संबंध में फैसला ले सकते है। पूर्व पोप बेनेडिक्ट ने पुस्तक में पोप फ्रांसिस से विवाहित पुरुषों को पादरी नहीं बनाने का अपील की। पोप बेनेडिक्ट ने कहा कि चर्च में मौजूदा ‘‘संकट’’ को देखते हुए वह चुप नहीं रह सकते हैं। पोप फ्रांसिस फिलहाल अमेजन जैसे दूरदराज के उन क्षेत्रों में विवाहित पुरुष को पादरी बनाये जाने पर विचार कर रहे हैं जहां पादरियों की कमी है।

 

 

 

यह भी पढ़े:-AISSEE : ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप हुआ रिलीज

scroll to top