Close

नए साल 2023 में पड़ेगी ठंड ,बदलेगा मौसम का मिजाज

रायपुर। इस साल दिसंबर के महीने में भी कड़कड़ाती ठण्ड को लोगों ने महसूस नहीं किया। बीते 2 -3 दिन से तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार नए साल 2023 में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। जिसका अहसास अभी से होने लगा है। मौसम विभाग ने नए साल में मौसम के मिजाज में बदलाव की बात कही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज साल के आखिरी दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसी के साथ नए साल की शुरुआत से ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई जा रही है। पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट आ रही है, जिसके चलते अंबिकापुर, चिल्फी घाटी में ठंड बढ़ी है , लेकिन मैदानी इलाकों में अब भी लोग अच्छी ठंड के लिए तरस रहे हैं।

 

scroll to top