Close

आजादी के अमृत महोत्सव पर नगरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, स्वच्छता का दिया संदेश

राजेंद्र ठाकुर
नगरी-धमतरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शासन के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत नगरी में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ स्वच्छता का भी संदेश दिया गया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में ब्लॉक के सभी शासकीय-अशासकीय संस्थाओं में शुक्रवार 12 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा अभियान” चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत अनेक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं स्वच्छता अभियान में लोगों को सफाई पर ध्यान देकर स्वच्छ रहने का संदेश दिया जा रहा है।

स्कूली बच्चे शिक्षकों के मार्गदर्शन में हाथों में तिरंगा झंडा लिए प्रभातफेरी निकाल रहे हैं। चित्रकला प्रतियोगिता एवं क्वीज में भागीदारी दे रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रमों में सभी संस्थाओं के छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, पालक, ग्रामवासी उत्साह से भाग ले रहे हैं।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने वनांचल क्षेत्र से सभी शासकीय-अशासकीय शालाओं के प्राचार्य, प्रधान पाठकों, संकुल शैक्षिक समन्वयकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समिति के सदस्यों, पालकों सहित छात्र-छात्राओं से आजादी के अमृत महोत्सव अभियान में “हर घर तिरंगा फहराते हुए” हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाने की अपील की है।

scroll to top