Close

संसद सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

नई दिल्ली- संसद सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू। वे प्रियंका गांधी के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद हैं। इससे पहले राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान सामने आया है। गिरिराज ने कहा, ‘जब चारा घोटाले में आदेश आया था और लालू प्रसाद की सदस्यता जाने वाली थी। उस समय राहुल लालू से नहीं मिलते थे। राहुल ने तब ऐसे मामले में अपील के प्रावधान से संबंधित अध्यादेश को फाड़ दिया था। लालू जी ने उस समय राहुल को श्राप दिया था।
यूथ कांग्रेस भी आज देशभर में अलग-अलग प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा कांग्रेस ने सोमवार से देशभर में संविधान बचाओ आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। इसकी रणनीति के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे आज एक अहम बैठक भी करेंगे। इसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी आ सकती हैं।

scroll to top