हाथी के अमले ने दंपति पर किया हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी है. हाथी के हमले से एक और व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना मरवाही वन मंडल के मरवाही वन रेंज के उषाढ़ बीट की है, जहां बीती रात खेतों में अपनी फसलों की रखवाली कर रहे पति पत्नी पर हाथी ने हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में पति की मौत हो गई. वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है मृतक अशोक खैरवार उम्र 37 वर्ष अपनी फसल की रक्षा के लिए खेतों के खलिहान में थे, जहां फसल को खाने के चक्कर में हाथी […]

रिटर्निंग अफसर ने कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय को जारी किया नोटिस

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के लिए लागू आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय को नोटिस जारी किया गया है. रिटर्निंग अफसर सुभाष सिंह राज ने शैलेश से 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है. रिटर्निग अफसर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है. प्राप्त शिकायत पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डे ने विधानसभा क्षेत्र के मंदिर चौक से सिंधी कालोनी रोड, भक्त कंवर राम रोड, मुख्य मार्ग एवं अयोध्या नगर ( चर्च गली), डॉ. घाटगे नर्सिग होम, सिंधी कालोनी बिलासपुर में बिजली के खंभों में बैनर पोस्टर लगाया है. मेन […]

Diwali Pakwan Recipe: मोहन थाल

सामग्री बेसन दूध मलाई चीनी घी मेवे बारीक कटे हुए (काजू, बादाम, पिस्ता इत्यादि) केसर के धागे विधि ० सबसे पहले बेसन और दूध को अच्छे से मिला ले। ० अब एक कढ़ाई लेकर उसमे घी गर्म करे। ० बेसन के घोल को घी में डालकर हल्की आंच पर सुनहरा होने तक भुने। ० अब इसमें बाकि बचा हुआ दूध, केसर, मलाई व चीनी भी मिला दे और धीमी गैस पर सेंके। ० जब यह किनारे छोड़ने लगे तब गैस को बंद कर दे। ० अब एक बड़ी सी प्लेट लेकर उसमे यह मिश्रण फैला दे व ऊपर से मेवे सजा दे। ० जब यह ठंडा हो जाए तब इसे […]

भारत-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल लगभग तय, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन

स्पोर्ट्स न्यूज़। विश्व कप के 41वें मैच न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि, न्यूजीलैंड की जीत के बाद पाकिस्तान के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसे इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार (11 नवंबर) को होने वाले मुकाबले में चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। न्यूजीलैंड ने सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान की उम्मीदों को भी धूमिल कर दिया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम अगर विश्व कप से बाहर होती है तो पहले स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मैच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम […]

चुनाव आयोग ने महंत रामसुन्दर दास को जारी हुआ नोटिस

  रायपुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान प्रत्याशियों के निर्वाचन लेखा व्यय की जांच लगातार की जा रही है। व्यय प्रेक्षक लगातार प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर नजर रख रहें है। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महंत रामसुन्दर दास को रिटर्निंग ऑफिसर ने लेखा व्यय मिलान के लिए पत्र जारी किया है। 6 नवम्बर की स्थिति में महंत रामसुन्दर दास प्रस्तुत घोषणा और लेखा व्यय के छाया प्रेक्षण पंजी में परिकलित व्यय में अंतर होने के कारण यह पत्र जारी किया गया है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा शीघ्रता से निर्वाचन संबंधी सभी खर्चों का मिलान कराने का निर्देश प्रत्याशी को दिए है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

आज का इतिहास 10 नवंबर : समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालने के लिए आज के दिन विश्व विज्ञान दिवस मनाया जाता है

विश्व विज्ञान दिवस हर साल 10 नवंबर को समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य शांति और विकास के लिए उभरते वैज्ञानिक मुद्दों पर बहस में व्यापक जनता को शामिल करना है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 10 नवंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। 10 नवंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास 1848 – सुरेंद्रनाथ बनर्जी ब्रिटिश शासन के दौरान सबसे शुरुआती भारतीय […]

महादेव एप्प मामले में IPS अभिषेक पल्लव और प्रशांत अग्रवाल को जारी हुआ नोटिस, ED करेगी पूछताछ

  रायपुर। प्रदेश की सियासत में उफान लाने वाले महादेव सट्टा एप्प मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के दो भापुसे अफ़सरो को इस मामले में नोटिस दिया किया है। यह नोटिस पीएमएलए 50 के तहत जारी किया गया है। इनमे रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यानी एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और कवर्धा के मौजूदा एसपी अभिषेक पल्लव का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसपी अभिषेक पल्लव से ईडी ने घंटो तक इस मामले में पूछताछ भी की है।  

चुनाव हारता देख बृजमोहन अग्रवाल नौटंकी कर रहे – कांग्रेस

० बृजमोहन हमले की झूठी कहानी गढ़ रहे ० महंत राम सुंदर दास की सरलता के सामने बृजमोहन का सारा चुनावी मैनेजमेंट धराशायी हो गया है रायपुर। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा अपने ऊपर हमले के दावों को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उनके ऊपर कोई हमला नहीं हुआ है, यह चुनाव हारते हुये प्रत्याशी की नई नौटंकी है। बृजमोहन अग्रवाल का सारा चुनावी मैनेजमेंट महंत रामसुंदर दास की सरलता और निश्छलता के सामने फेल हो गया है। बृजमोहन अग्रवाल का दक्षिण से चुनाव हारना तय है, दक्षिण की जनता ने अबकी बार बृजमोहन से छुटकारा पाने का मन बना लिया है। दक्षिण […]

आज का राशिफल 10 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए धनतेरस का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। व्यावसायिक विषयों में गति आएगी। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो उसके लिए वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी काम में जोखिम लेने से बचना होगा। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नई चीजों को शामिल करने के लिए रहेगा। मित्रों […]

आज धनतेरस: दीपोत्सव पर्व की हुई शुरुआत, जानिए राशि के अनुसार करें धनतेरस की खरीदारी

पांच दिवसीय दीपोत्सव की शृंखला धनतेरस आज से शुरू हो रही है। 10 नवंबर को धनतेरस, 11 व 12 को नरक चतुर्दशी, 12 को दीपावली, 14 को गोवर्धन पूजा और 15 को भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार धनतेरस पर प्रीति योग बन रहा है। राशि के अनुसार खरीदारी विशेष लाभदायी होगी।   कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12: 35 बजे शुरू होगी। यह 11 नवंबर को दोपहर 1:57 बजे समाप्त होगी। इस बार धनतेरस तिथि पर प्रीति योग बन रहा है। इस योग का निर्माण शाम 5:06 बजे के बाद होगा और रातभर रहेगा। अतः इस योग में […]