बारात में नाचने के लिए हुआ विवाद,चाकूबाजी में दो लोगों की हत्या,आरोपी फरार
धमतरी। धमतरी में बीते रविवार को बारात में नाचने के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी हो गई। घटना में दो बारातियों को एक आरोपी ने चाकू से गोदकर मार डाला। सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में डर का माहौल है। वहीं, हत्या की वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसे पुलिस अबतक के नहीं पकड़ पाई है। घटना कुरूद थाना क्षेत्र के बिरेझर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 21 अप्रैल को तिल्दा नेवरा के ग्राम छतौद में एक ध्रुव परिवार के बेटे की शादी थी। रविवार की शाम ध्रुव परिवार नाचते गाते बारात लेकर धमतरी के बिरेझर ग्राम भैंसबोड पहुंचे थे। दुल्हन पक्ष के लोग भी बारात […]



