पीएम मोदी 23 से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर, कल शाम को पहुंचेंगे रायपुर, ट्रैफिक रूट में होगा बदलाव
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। वे 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में रहेंगे। छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। पीएम मोदी के प्रवास को देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 दिवसीय छग प्रवास के दौरान राजभवन में रात्रि विश्राम के दौरान विवेकानंद हवाई अड्डे आने जाने वाले मार्ग बाधित रहेंगे। जिसमें दिनांक 23 अप्रैल को शाम 06 से 08 बजे के बीच माना […]



