घरघोड़ा में पिकअप पलटने से 20 महिला व पुरुष घायल, कई घायलों की हालत गंभीर

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के तमनार रोड में सड़क दुर्घटना की खबर समाने आई है. पिकअप पलटने से उस पर सवार करीब 20 महिला और पुरुष घायल हुए है. मिली जानकारी के अनुसार बहिरकेला से लगभग 30 लोग पीकअप पर सवार होकर तमनार जांजगीर छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. तभी झारियापाली देवगढ़ के बीच पीकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इससे मौके पर चीख पुकार मच गई.   बताया जा रहा है की पीकअप में 30 लोग सवार थे, जिसमें से लगभग 20 महिला और पुरुष घायल हुए, जिन्हें घरघोड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घरघोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉप की टीम […]

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

रायपुर। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में बढ़ते गर्मी और तापमान को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ग्रीष्मकालीन अवकाश का आदेश जारी कर दिया गया है. सरकार के आदेशानुसार 22 अप्रैल 2024 से 15 जून 2024 तक प्रदेश के सभी शासकीय-अशासकीय अनुदान और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया गया है. मगर यह आदेश शासकीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए नहीं होगा. छत्तीसगढ़ सरकार से मिले आदेश के बाद बलौदाबाजार जिले में भी कलेक्टर ने जिला शिक्षाधिकारी को आदेश का परिपालन करने कहा है. बता दें कि प्रदेश में अभी 40 से 45 डिग्री के बीच तापमान है, जिसको देखते हुए आदेश जारी […]

Breaking: रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए, कल फिर से पेश होंगे कोर्ट में

रायपुर। आबकारी घोटाले मामले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज ईडी ने सिविल जज की कोर्ट में पेश किया. मामले में सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट कुमारी रंजु वैष्णव की कोर्ट ने अनिल टुटेजा को एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पूर्व IAS अनिल टूटेजा को कल वापिस कोर्ट में पेश किया जाएगा.

बीजापुर में मुठभेड़ जारी, जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया, हथियार भी किए बरामद

बीजापुर। बस्तर में पहले चरण के चुनाव के बाद एक बार फिर पुलिस एक्शन में है. भैरमगढ़ के केशकुतुल इलाके में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ जारी है. अब तक एक नक्सली मारा गया है, वहीं हथियार भी बरामद किए गए हैं. एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ जारी है. जवानों के बाहर आने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी. कुछ दिन पहले कांकेर में मारे गए थे 29 नक्सली कांकेर जिले में 16 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में 15 महिला समेत कुल 29 नक्सली मारे गए. अब नक्सल संगठन ने सभी की मौत का जिम्मेदार भाजपा सरकार को बताया है. साथ ही धमकी दी है कि सभी […]

झालावाड़ : भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्राले ने बरातियों से भरी वैन को मारी टक्कर, नौ की मौत

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। बारातियों से भरी वैन को एक तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी, जिसमें एक साथ नौ लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे का शिकार हुए लोग मध्यप्रदेश के डूंगरी से एक शादी समारोह में […]

राजधानी के IVF सेंटर में महिला की मौत, परिजनों ने स्टाफ पर लगाया आरोप

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक मामला सामने आया, जहां संतान की आस में आइवीएफ सेंटर पहुंची एक महिला की संदिग्‍ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद स्‍वजनों ने आइवीएफ सेंटर के डाक्‍टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं स्‍वजनों ने आइवीएफ सेंटर के स्‍टाफ ये भी आरोप लगाया कि महिला की मौत के बाद उसे जिंदा बताकर इधर-उधर घुमाते रहे। यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। संतान सुख के लिए आइवीएफ प्रोसीजर कराने आयी थी महिला – दरअसल, यह पूरी घटना रायपुर के इंदिरा आइवीएफ सेंटर की है। जानकारी के अनुसार यहां राजनांदगांव के लखोली निवासी […]

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं छत्तीसगढ़, दूसरे चरण के मतदान के लिए कई क्षेत्रों में करेंगे चुनावी सभा

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले है. वे 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में रहेंगे। छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है. 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कराये जाएंगे. अब दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है. इस क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह में जांजगीर-चांपा में पीएम मोदी चुनावी सभा लेंगे. इसके बाद दोपहर में धमतरी में सभा लेंगे. वहीं 24 अप्रैल को सुबह 10 अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बड़ी सभा होगी. धमतरी में होने वाले पीएम मोदी के दौरे […]

राज्य कर विभाग ने बनाया रिकॉर्ड ,जीएसटी कलेक्शन 20 हजार करोड़ रूपए पार

रायपुर।राज्य कर विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 20,000 करोड़ टैक्स कलेक्शन के माइल स्टोन को पार कर लिया। विभाग ने कुल 20,361 करोड़ रुपए जीएसटी और वैट जमा कराया। पिछले वर्ष की तुलना मे जीएसटी में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है। प्रवर्तन शाखा द्वारा केवल अंतिम तीन महीनो में 45 व्यवसायियों की जांच से 32 करोड़ रुपए जमा कराये, 14 बोगस फर्मों का भंडाफोड़ किया और ई वे बिल जांच से 8 करोड़ 61 लाख की टैक्स और पेनल्टी जमा कराई गई। स्टेट जीएसटी विभाग द्वारा कर चोरी रोकने के लिए एडवांस आई टी टूल्स का उपयोग किया जा […]

योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ में, करेंगे चुनावी सभा, बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

रायपुर। राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है. इसके पहले प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए प्रियंका गांधी भी इसी दिन एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगी. जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल को ही योगी आदित्यनाथ सरोज पांडेय के पक्ष में प्रचार के लिए कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भी सभा लेंगे. 22 अप्रैल को सतपाल महाराज की भी चुनावी सभा चिरमिरी में प्रस्तावित है. इसके बाद योगी आदित्यनाथ […]

आज का राशिफल 21 अप्रैल : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रवि प्रदोष का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज आपका दिन सामान्य रूप से ठीक रहेगा। आज आवश्यक कोई कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज आप किसी विपत्ति में फंस […]