गटर में दो कर्मचारियों की मौत की जांच होने तक अशोका बिरयानी में लगा ताला, पत्रकारों के साथ बदसलूकी पर हुई कार्रवाई

रायपुर। अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की गटर की सफाई के दौरान हुई मौत और उसके बाद सेंटर के कर्मचारियों द्वारा पत्रकारों से की गई बदसलूकी पर कार्रवाई हुई है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और जब तक जांच जारी है, तब तक अशोक बिरयानी को बंद किया जाएगा. तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित अशोका बिरयानी सेंटर के गटर की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी. घटना की जानकारी पर पहुंचे पत्रकारों से सेंटर के कर्मचारियों ने बदसलूकी की थी. मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार की बात पता […]

Breaking: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में हुई चूक, हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के बजाय पीजी ग्राउंड में हुआ लैंड

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई. हेलीकॉप्टर को शहर के पुलिस लाइन लैंड करना था, लेकिन अचानक पीजी कॉलेज ग्राउंड में लैंड कर दिया गया. जब डिप्टी सीएम उतरे तो पीजी ग्राउंड में पुलिस के अधिकारी गायब रहे. डिप्टी सीएम विजय शर्मा बाइक पर बैठकर सांसद प्रत्याशी संतोष पांडेय के निवास पहुंचे. इसको लेकर विजय शर्मा पुलिस प्रशासन पर भड़क गए. बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम जब हेलीकॉप्टर से उतरे तो वहां कोई भी पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं थे. बता दें कि इस घटना में हेलीकॉप्टर पायलट की चूक बताया जा रहा है. पायलट ने निर्धारित जगह को छोड़कर दूसरे स्थान […]

गणपति इस्पात परिसर के बिजली ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दूर तक दिख रही लपटें

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित गणपति इस्पात परिसर में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई है. आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई है. पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है.    

गलगम में एरिया डोमिनेशन के दौरान यूबीजीएल सेल हुआ ब्लास्ट,सीआरपीएफ का एक जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल जिला बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गलगम इलाके में एरिया डोमिनेशन के दौरान यूबीजीएल सेल ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट से सीआरपीएफ 196 बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। बता दें कि आज बस्तर लोकसभा सीट में चुनाव हो रहा है। फोर्स अलर्ट मोड पर है। किसी भी अनहोनी को रोकने पर्याप्त बल तैनात किए गए है।  

बस्तर लोकसभा चुनाव : सुबह 11 बजे तक हुई 28 प्रतिशत वोटिंग ,11 उम्मीदवार है मैदान में

रायपुर। 11 बजे तक बस्तर लोकसभा सीट में 28 प्रतिशत वोटिंग हुई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर सीट के लिए वोटिंग चल रही है। पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार लगी है। इस बार बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस सहित 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। पिछली बार इस सीट पर 71.64% वोटिंग हुई थी। मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 159 नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की है। […]

रामनवमीं पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जय जय श्रीराम के जयकारो से गुंज उठा पूरा क्षेत्र

0 आतिशबाजी के साथ भगवा ध्वज लहराया गया, जगह जगह शरबत का वितरण 0 रामजानकी मंदिर से देर शाम प्रारंभ हुआ शोभायात्रा नगर का किया गया भ्रमण गरियाबंद।भगवान श्री राम का जन्मोत्सव राम नवमी का पर्व गुरूवार जिला मुख्यालय मे बड़े ही हर्षोल्लास केे साथ मनाया गया, रथ मे सवार भगवान राम की प्रतिमा की एक झलक पाने हजारो लोग उमड़ पड़े जिस जिस मार्ग से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा गुजरी महिलाएं आरती सजाये भगवान की दर्शन व पूजा अर्चना करने उमड़ पड़े पूरा नगर व क्षेत्र आज भगवान श्री राम की जय जयकारो से गुंज उठा। हिन्दु रक्षा मंच व विश्व हिन्दु परिषद द्वारा पिछले एक पखवाड़े से […]

बस्तर लोकसभा चुनाव : सुबह 7 से 9 बजे तक हुआ 12.02 % मतदान

बस्तर। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है. छत्तीसगढ़ की एक मात्र बस्तर सीट में भी सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. संवेदनशील इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और सामान्य इलाकों में सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा. वहीं परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे. मतदान केन्द्र के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन दिख रही है. इसी बीच निर्वाचन आयोग ने सुबह 9 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी कर दिए हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा आंकड़े के मुताबिक बस्तर लोकसभा में अब तक […]

आज का इतिहास 19 अप्रैल : आज ही हुई थी भारत के अंतरिक्ष सफर की शुरुआत,जानें रोचक इतिहास

आज ही के दिन 1975 में भारत के अंतरिक्ष सफर की शुरुआत हुई थी, जब भारत ने अपना पहला सैटेलाइट ‘आर्यभट्ट’ अंतरिक्ष में लॉन्च किया था. भारत के पहले सैटेलाइट का नाम महान खगोलविद और गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था. ‘आर्यभट्ट’ की लॉन्चिंग के बाद भारत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अंतरिक्ष के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो गया. अब तो आलम ये है कि दुनिया के कई देश अंतरिक्ष में अपने सैटेलाइट को लॉन्च करने के लिए भारत के ISRO की मदद लेते हैं. अमेरिका में स्वतंत्रता आंदोलन शुरू हुआ था आज ही के दिन 1775 में अमेरिका के स्वतंत्रता आंदोलन […]

ISRAIL-IRAN WAR : इजरायल ने ईरान से लिया बदला, हथियारों के जखीरे पर दागे मिसाइल, फ्लाइट रद्द

तेहरान। इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चल रहा है। रविवार के शुरुआती घंटों में इजरायल पर ईरान ने हमला किया था। अब इजरायल ने ईरान से बदला लेना शुरू कर दिया है। इजरायल ने ईरान पर मिसाइल दागे हैं। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली मिसाइलों ने ईरान में टार्गेट्स को हिट किया है। बताया यह भी जा रहा है कि सीरिया और इराक में भी हमला किया गया। हालांकि इसकी पुष्टि अमेरिकी अधिकारियों ने नहीं की है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सीरिया के अस-सुवेदा गवर्नरेट और इराक के बगदाद क्षेत्र और बाबिल गवर्नरेट में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है। हमले के बाद […]

वोटिंग शुरू होने से पहले मतदान केंद्र में मिली CRPF जवान की लाश, मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल। वोटिंग शुरू होने से पहले पश्चिम बंगाल के माथाभांगा में एक मतदान केंद्र के बाथरूम के अंदर एक सीआरपीएफ जवान की लाश मिली है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनके सिर पर चोट लगी है. प्राथमिक जानकारी से पता चला है कि वह बाथरूम में गिर गये थे.