अप्रैल में 7 दिन ,फिर जुलाई में ही गूंजेगी शहनाई, मई-जून में नहीं है विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

  खरमास की समाप्ति के बाद एक बार फिर से शहनाई गूंजने लगी है. शादी-विवाह का भी सिलसिला शुरू हो गया है. दरअसल, लगभग एक महीने से खरमास चल रहा था. इस वजह से बाजार और मैरेज हॉल की रौनक कहीं गुम सी हो गई थी. लेकिन लग्न आते ही बाजार की रौनक लौट आई है. इस बार मई और जून महीने में लग्न नहीं होने के कारण अप्रैल और जुलाई में शादियों की भरमार रहेगी. फिर चार मास के बाद मंगलवार 12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के बाद से लग्न शुरू होगा. मई-जून में नहीं है शुभ मुहूर्त वैशाख कृष्ण षष्ठी सोमवार 29 अप्रैल को शुक्र पूर्व में, तो […]

लोकसभा चुनाव 2024 : बालाघाट-जबलपुर में EVM में खराबी, परिवार संग कमलनाथ का मतदान, वोटिंग जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज छह सीटों पर मतदान है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। कई जगह ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की खबर है। छिंदवाड़ा में एक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के हाथ के पंजे के निशान वाली थैली मिली। जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने जांच के बाद जब्त कर लिया। यह थैली यहां कहां से आई इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। प्रथम चरण की छह सीटें पर प्रत्याशी संसदीय क्षेत्र कुल अभ्यर्थी सीधी 17 शहडोल 10 जबलपुर 19 मंडला 14 बालाघाट 13 छिंदवाड़ा 15 मंत्री ने किया मतदान मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में पीएचई […]

बस्तर में पहले चरण का मतदान: कांग्रेस प्रत्याशी लखमा ने डाला वोट, सुबह से ही लोगों की लगी लाइन

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के पहले चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है. सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने मतदान शुरू होते ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप मतदान से पहले मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. सुकमा में कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने भारी मतों से जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि बस्तर में मौदी मैजिक नहीं दादी मैजिक चला है. उन्होंने जीत के बाद सबसे पहले पोलावरम बांध का मुद्दा सुलझाने और सुकमा तक रेल लाइन लाने की बात कही. वहीं बीजेपी प्रत्याशी ने अपने गृहग्राम कलचा […]

आज का पंचांग 19 अप्रैल : आज मनाई जा रही है कामदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज कामदा एकादशी मनाई जा रही है। यह दिन भगवान श्री हरि की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है, जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है – Aaj Ka Panchang 19 April 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रात्रि 08 बजकर 07 मिनट तक रहेगी। चन्द्र राशि – सिंह सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 59 […]

आज का राशिफल 19 अप्रैल : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए कामदा एकादशी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा, व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे, संपत्ति विवाद उभरकर सामने आएगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन आपका स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात […]

आबकारी घोटाला : अनवर ढेबर और अरविंद सिंह 2 मई तक और एपी त्रिपाठी 25 अप्रैल तक रहेंगे ईओडब्ल्यू की रिमांड में

रायपुर।आबकारी घोटाले के मामले में ईडी की रिपोर्ट पर ईओडब्ल्यू की दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी के 14 दिन बाद अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को जेल भेजने का आदेश हुआ है। मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी में से दो आरोपियों की न्यायिक रिमांड का ईओडब्ल्यू का आवेदन कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अनवर ढेबर और अरविंद सिंह 2 मई तक न्यायिक रिमांड पर रहेंगे। वहीं तीसरे आरोपी एपी त्रिपाठी 25 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की रिमांड में रहेंगे। अपर न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी की कोर्ट में तीनों के लिए यह आदेश दिया है। इसके अलावा अरविंद सिंह ने जज से इच्छा मृत्यु मांगी है। अरविंद सिंह के आवेदन […]

नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी है और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता कल करने जा रही है : सीएम साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो टूक लहजे में कहा है कि नक्सलियों को शहीद बताने वाले, 29 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को फर्जी एनकाउंटर बताने वाले और मुठभेड़ की जांच की मांग करने वाले कांग्रेसी अब यह साफ-साफ जान लें कि बस्तर की जनता विकास की समर्थक है. सीएम साय ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया कि नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी है और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता कल 19 अप्रैल को करने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि कांकेर मुठभेड़ को लेकर जिस तरह के बयान कांग्रेस नेताओं ने दिए हैं, उससे यह स्पष्ट हो […]

नक्सलियों को शहीद बताए जाने वाले बयान पर प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दी सफाई,कहा- ”भाजपा की फेक न्यूज फैक्ट्री मेरे बयान को गलत तरीके से चला रही”

बिलासपुर। न्यायधानी से लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के नामांकन रैली में शामिल होने पहुंची AICC की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने नक्सलियों को शहीद बताए जाने वाले बयान पर सफाई देते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- ‘भारतीय जनता पार्टी की फेक न्यूज़ फैक्ट्री मेरे बयान को गलत तरीके से चला रही है. साल 2013 में झीरम घाटी में हमने कांग्रेस के पूरे नेतृत्व को इन्हीं नक्सलियों के हाथ खोया था. क्या ऐसे नक्सलियों के साथ हमारी जरा सी भी सहानुभूति हो सकती है? कांग्रेस ने अपने दो-दो प्रधानमंत्री को हिंसा की बलिवेदी में चढ़ते हुए […]

चुनाव के पहले कांग्रेस को झटका, कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, करेंगे भाजपा प्रवेश

कांकेर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांकेर के पूर्व विधायक एवं भूपेश सरकार में संसदीय सचिव रहे शिशुपाल शोरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बताया गया कि शिशुपाल शोरी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के समक्ष भाजपा की सदस्यता लेंगे. पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी 2013 के आईएएस को नौकरी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में शिशुपाल शोरी को कांकेर विधानभा से टिकट मिला और सत्ता विरोधी लहर के बीच शिशुपाल शोरी कांकेर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए और उन्हें सरकार में संसदीय सचिव […]

अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में गटर साफ़ करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत, कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों से की गई बदसलूकी

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाभंडी स्थित अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में गटर साफ करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई. इस मामले की सूचना के बाद मौके पर कवरेज करने गए पत्रकारों से रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि मारपीट पर उतर आए. इस दौरान कुछ महिला कर्मचारियों ने पत्रकारों के हाथ से उनका मोबाइल फोन और कैमरा भी छीन लिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लाभंडी स्थित अशोका बिरयानी सेंटर के गटर टैंक की सफाई के लिए बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों को गटर में उतारा गया था, जो अज्ञात कारणों से गटर में फंस गए. फिर किसी तरह प्रयास […]