ट्रैक्टर रैली के बाद ऑटो रैली निकालकर कलेक्टर ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश,151 ऑटो ने लिया हिस्सा
० गुब्बारों एवं स्वीप प्रचार से सजी गाड़ियां रही आर्कषण का केंद्र बलौदाबाजार।लोक सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज जिला मुख्यालय में ट्रैक्टर महारैली के सफल आयोजन के बाद आज पहली बार ऑटो रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 8 किलोमीटर मार्ग को 151 ऑटो के माध्यम से पूरी की गई। महारैली के उत्साह को बढ़ाने एवं शत प्रतिशत मतदान के लिए सशक्त संदेश देने के लिए स्वयं कलेक्टर के एल […]



