सांसद राहुल गांधी 25 सितम्बर को आएंगे छत्तीसगढ़, जनसभा का करेंगे संबोधित

रायपुर। आगामी विधानसभा का मद्देनजर सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ में आम सभा और रैली को संबोधित कर रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 25 सितम्बर को तखतपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके बाद 28 तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजनांदगांव में सभा लेंगे।बता दें भिलाई में आयोजित महिला समृद्धि सम्मलेन में महिलाओं से संवाद करने के लिए आज प्रियंका गांधी पहुंची थीं।

महिला समृद्धि सम्मेलन: छत्तीसगढ़ महतारी के हाथ में संस्कृति का कलश है औऱ दूसरे हाथ में तकनीक है- प्रियंका गांधी

भिलाई। दूर-दूर से दाई दीदी बहिनी मन ल जोहार ! उन्होंने बम्लेश्वरी मईया और छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की।श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा मैंने बचपन में पिट्ठुल, गिल्ली डंडा, और कंचे सभी खेल खेले हैं।आधुनिक भारत की नींव यहीं डली। ये आपकी मेहनत, आपका जज्बा और आपकी पहचान की मिसाल है। देश की उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता के सपने का प्रतीक है।आज जो भिलाई है वो इस पूरे देश के लिए मिसाल है। पूरे देश भर से यहां लोग आते हैं। एकजुट होकर आप यहां रहते हैं। आधुनिक भारत की नींव यहीं पर डली। आपकी मेहनत और आपके जज्बे की यह मिसाल है। देश की […]

महिला समृद्धि सम्मेलन: प्रियंका गांधी ने किया सुवा नाच

  भिलाई। छत्तीसगढ़ में सुवा नाच बेहद लोकप्रिय है। दीपावली के आसपास सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह नृत्य करती हैं।इसके माध्यम से वे अपने सुखदुख साझा करती हैं। सुवा गीत के माध्यम से वे अपनी आवाज की भी अभिव्यक्ति करती हैं और अपने समय के समाज के बारे में भी बताती हैं। तोते के जैसे हरे वस्त्रों में समूह में किया गया यह नृत्य बेहद आकर्षक होता है। श्रीमती गांधी ने जब यह नृत्य देखा तो वे भी सुवा नर्तकों के साथ समूह में शामिल हो गईं और साथ ही थिरकने लगीं।  

महिला समृद्धि सम्मेलन: मुख्यमंत्री और श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया

भिलाई ।भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में मुख्यमंत्री और श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई। इसके हितग्राहियों से श्रीमती प्रियंका गांधी ने संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली।उल्लेखनीय है कि रीपा के माध्यम से उद्यम के नये अवसरों को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अधोसंरचना के साथ उद्योग की गतिविधियां बढ़ रही हैं। श्रीमती प्रियंका गांधी को अपने पास पाकर महिलाएं खुश […]

सौरभ चंद्राकर की शादी में शरीक हुए बॉलीवुड स्टार्स पर ED ने लिए एक्शन, 2.5 करोड़ रुपए किए जब्त

रायपुर/मुंबई। महादेव सट्टा एप्प के सौरभ चंद्राकर की शादी में नाचकर कैश पाने वाले बॉलिवुड स्टार्स पर ED ने एक्शन लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली और मुंबई में कुछ सेलिब्रिटीज के मैनेजर्स को टारगेट करते हुए छापेमारी की है। इसमें 2.5 करोड़ रुपए कैश मिलने की जानकारी सामने आई है। मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट में वांछित सौरभ चंद्राकर ने सट्टेबाजी महादेव ऐप के जरिए हजारों करोड़ रुपए की कमाई की और दुबई में अपनी शादी पर 200 करोड़ रुपए लुटाए। फरवरी 2023 में दुबई में हुई शादी में चंद्राकर ने पानी की तरह पैसा बहाया था। छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले चंद्राकर ने अपने रिश्तेदारों को प्राइवेट जेट्स […]

IT Raid Breaking: राजधानी में IT ने दी दबिश, लोहा कारोबारी के ठिकानों पर हो रही छापेमारी

रायपुर।राजधानी में आयकर विभाग ने लोहा कारोबारी के यहां दबिश दी है। कारोबारी के रायपुर, रायगढ़ और अन्य ठिकानों पर जांच चल रही है। स्वर्णभूमि रहवासी राकेश अग्रवाल के यहां गुरुवार को आयकर की टीम जांच के लिए पहुंची है। वे लक्ष्मी कृपा स्टील के संचालक हैं। कहा जा रहा है कि उनके भागीदारों के यहां रायगढ़ और अन्य जगहों पर जांच-पड़ताल की जा रही है.

प्रियंका गांधी पहुंची राजधानी, महिला सम्मेलन में महिलाओं को करेंगी संबोधित

रायपुर।भिलाई में आयोजित महिला समृद्धि सम्मलेन में शरीक होने के लिए प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच चुकी है. माना एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने स्वागत किया। यहां छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद प्रियंका गांधी 11:30 बजे भिलाई के लिए रवाना होगी और वहां आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होगी। इस दौरान प्रियंका गांधी कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 5:20 बजे प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगी। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रियंका गांधी के आज के दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कांग्रेस में प्रत्याशियों के नाम […]

चिंतामण गणेश मंदिर : यहां पार्वतीनंदन तीन रूपों में हैं विराजमान, स्वयं भगवान श्रीराम ने की थी मंदिर की स्थापना

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान गणेश का प्राचीन मंदिर स्थित है। यह मंदिर महाकालेश्वर मंदिर से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। यह प्राचीन मंदिर चिंतामण गणेश के नाम से प्रसिद्ध है। गणेश जी के इस प्रसिद्ध मंदिर के गर्भगृह में तीन प्रतिमाएं स्थापित है। गौरीसुत गणेश की तीन प्रतिमाएं गर्भगृह में प्रवेश करते ही दिखाई देती हैं, यहां पार्वतीनंदन तीन रूपों में विराजमान हैं। पहला चिंतामण, दूसरा इच्छामन और तीसरा सिद्धिविनायक। मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर की स्थापना स्वयं भगवान श्रीराम ने की थी। यहां दर्शन करने वाले व्यक्ति की सभी चिंताएं खत्म हो जाती है और वे चिंता मुक्त हो जाते हैं। बुधवार के दिन यहां […]

Festival Special Recipe: गणपति को चढ़ाएं मालपुआ का भोग

मालपुआ बनाने की सामग्री 1 कप आटा आधा कप मलाई 1 कप चीनी आधा चम्मच इलायची पाउडर 1 चैथाई कप सूजी 2 कप दूध 1 कप पानी मालपुआ बनाने की विधि (malpua banane ki vidhi) ० सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसमें आटा और सूजी डाल लेंगे। आटे के अंदर हम थोङा-थोङा करके दूध डालेंगे और मिक्स करते जाएगें। ० एक साथ दूध नहीं डालना है क्योंकि एक साथ दूध डालने से आटे में गूठलियाँ बन जाती है और मालपुआ हमेशा ही चिकने और मलाईदार आटे से ही बनते है। ० आटे और दूध का हमें बिल्कुल चिकना पेस्ट बनाना है। पेस्ट ज्यादा पतला भी नहीं होना चाहिए […]

स्कंद षष्ठी आज : जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

आज स्कंद षष्ठी व्रत है. यह हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है. उन्हें स्कंद नाम से भी जाना जाता है. संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी यह व्रत काफी शुभ माना जाता है. भगवान कार्तकेय को दक्षिण भारत में मुरुगन रूप में पूजा जाता है. यह रूप देवताओं के सेनापति का है, जो पल भर में भक्तों की परेशानियां दूर कर देते हैं. शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, स्कंद षष्ठी तिथि 20 सितंबर को दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 21 सितंबर को दोपहर 02 बजकर 14 मिनट पर समाप्त […]