दहेज रूपी दानव को ख़त्म करने युवाओं को जागरूक होने की जरुरत
० शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया महिला सशक्तिकरण के लिया कार्यक्रम का आयोजन रायपुर। शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महिला सशक्तिकरण का समर्थन एवं दहेज प्रथा के विरोध में, कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत साहू सर एवं शशिबाला किंडो मैडम के तत्वावधान में जीईसी अॉडिटोरियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्वेता चौबे (विभागाध्यक्ष बेसिक साइंस) द्वारा इस विषय पर कहा गया कि – “जब तक युवा वर्ग जागरूक नहीं होगा तब तक इस दहेज रुपी दानव का विनाश संभव नहीं है। युवा वर्ग को ही सामने आकर अपने परिवार तथा अपने आस पास के लोगों […]



