AMAZING FACTS: क्या आप जानते हैं केले के पौधे का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को देव समान पूजा जाता है। पेड़ पौधे जितना औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं उतना ही आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व रखते हैं। ऐसा ही एक पौधा है केले का जिसे हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और पूजनीय माना गया है। सत्यनारायण व्रत कथा हो या बृहस्पतिवार व्रत पूजा केले का पौधा जरूरी रूप से पूजन के लिए रखा जाता है। प्राचीन काल से ही इस पेड़ की पूजा गुरुवार के दिन की जाती है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार केले के पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। धार्मिक ग्रंथों में यह कहा गया है कि गुरुवार के दिन केले के […]



