Close

राम मंदिर में लगाया जाएगा 2100 किलो का घंटा…आज पहुंचा अयोध्या

उत्तर प्रदेश। अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इसे लेकर पूरे देश में उत्साह छाया हुआ है। वहीं राम मंदिर में लगाए जाने वाला 2100 किलो का घंटा आज अयोध्या पहुंच चुका है। जिसको उत्तरप्रदेश के जलेसर विधानसभा क्षेत्र में तैयार किया गया है।

मंगलवार को ये घंटा जलेसर से अयोध्या के लिए रवाना हो गया था। इस घंटे को रथ पर रखकर अयोध्या नगरी के लिए शोभा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय मंत्री और आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल ने शोभा यात्रा में भाग लिया। आज ये यात्रा पूरी होकर अयोध्या नगरी पहुंच चुकी है। राम मंदिर में प्रवेश द्वार पर ही ये घंटा लगाया जाएगा। इस घंटे को अष्टधातु से बनाया गया है। इससे निकलने वाले आवाज मीलो दूर तक लोगों को सुनाई देगी। इस घंटे को तैयार करने में करीब 25 लाख रुपये लगे है। इस घंटे का वजन 2100 किलो है। वहीं इस घंटे की ऊंचाई 6 फीट और चौड़ाई 5 फीट है।

scroll to top