CG News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले अनिमेष कुजूर से CM साय ने की मुलाकात, बोले- छत्तीसगढ़ को किया गौरवान्वित
रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाने वाले एथलीट अनिमेष कुजूर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने अनिमेष को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। जशपुर की माटी के बेटे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बनाई पहचान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जशपुर की माटी के बेटे अनिमेष कुजूर ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। भारतीय टीम […]



